{"_id":"5ac923e74f1c1bee618b615f","slug":"stadium-me-laun-tenis-court-ka-nirmaan-shuru","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश प्रकाश स्टेडियम के खिलाड़ियों को लॉन टेनिस कोर्ट का तोहफा मिल गया है। शनिवार को स्टेडियम में कोर्ट का निर्माण शुरू हो गया। बता दें कि खेल विभाग ने डीएम अनिल ढींगरा के समक्ष टेनिस खिलाड़ियों की समस्या रखी थी। इसके बाद डीएम ने टेनिस कोर्ट बनवाने का आश्वासन दिया था।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया यह टेनिस कोर्ट नेचुरल घास उगाकर ही तैयार किया जा रहा है। यह करीब एक महीने में तैयार हो जाएगा। इसमें पांच लाख रुपये का खर्चा आएगा। डीएम कार्यालय द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कोर्ट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि टेकिभनकल समस्या को लेकर स्टेडियम अधिकारियों की नजर कोर्ट पर रहेगी। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि कोर्ट की लंबाई 78 और चौड़ाई 27 फीट होगी। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट के अनुसार टेनिस कोर्ट का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को टेनिस खेल में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ फुटबाल मैदान, दौड़ के लिए सिंथेटिक ट्रैक सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मल्टीपरपज हाल बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए जल्द डीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ प्रस्ताव तैयार कराकर लखनऊ भेजा जाएगा।