फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stabbed at city station, PAC deployes

कांवड़ यात्रा : सिटी स्टेशन पर रहेगा कड़ा पहरा, पीएसी तैनात

Wed, 17 Jul 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
stabbed at city station, PAC deployes
मेरठ। आज से भोले के दरबार में जाने के लिए भक्त अपने घरों से निकलना शुरू हो जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को पीएसी के 40 जवानों ने सिटी स्टेशन पर डेरा डाल लिया। ये जवान 30 जुलाई तक स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन के प्रतीक्षालय में पीएसी जवानों के लिए रुकने की व्यवस्था की गई है। 12-12 घंटे की ड्यूटी में जवान तैनात रहेंगे। वहीं, परतापुर से सकौती टांडा स्टेशन तक भी विशेष पहरा रखने के निर्देश कंट्रोल रूम से दिए गए हैं। जीआरपी और आरपीएफ भी स्टेशन पर सतर्कता बरतेगी। रेलवे मंत्रालय से भी रेलवे सुरक्षा बल को कांवड़ियों की सुरक्षा में कोई भी चूक न होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
निर्भया फंड से सिटी स्टेशन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम पर एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। सिटी स्टेशन पर बैठकर ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कैंट स्टेशन की भी निगहबानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed