{"_id":"637d314ac40d480afa7c6997","slug":"st-mary-s-academy-made-40-children-stand-in-the-sun-for-not-getting-their-hair-cut-city-news-mrt614783187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेंट मेरीज में बाल नहीं कटवाने पर 40 बच्चों को किया धूप में खड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेंट मेरीज में बाल नहीं कटवाने पर 40 बच्चों को किया धूप में खड़ा
Wed, 23 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 09:00 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेंट मेरीज एकेडमी स्कूल में बड़े बाल वाले बच्चों को बाहर मैदान में खड़ा कर दिया गया और परीक्षा नहीं देने दी। आधा घंटे तक छठी से दसवीं कक्षा के करीब 40 बच्चे धूप में खड़े रहे। बच्चों को धूप में खड़ा करने का मामला सोशल साइट पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
सेंट मेरीज एकेडमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट स्थित सेंट मेरीज एकेडमी में मंगलवार को 40 बच्चों को बाल नहीं कटवाने पर आधा घंटे तक धूप में खड़ा कर दिया गया। उन्हें अर्द्धवार्षिक परीक्षा में भी 30 मिनट की देरी से बिठाया गया। स्कूल में इस तरह से बच्चों को धूप में खड़ा करने के मामला सोशल साइट पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
सेंट मेरीज स्कूल में कक्षा छह से लेकर दसवीं तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को छात्र जब परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचे तो बड़े बाल वाले बच्चों को बाहर मैदान में खड़ा कर दिया गया, परीक्षा नहीं देने दी। आधा घंटे तक छठी से दसवीं कक्षा के करीब 40 बच्चे धूप में खड़े रहे।
विज्ञापन
शिक्षकों का बच्चों से कहना था कि जब रोजाना बाल कटवाकर आने का नोटिस भेजा जा रहा है तो उन्होंने अनुशासनहीनता क्यों की। बच्चों ने घर जाकर परिजनों को बताया। इन बच्चों में कई के पिता शहर के बड़े अधिकारी हैं। स्कूल में बच्चों को खड़ा करने का मेसेज सोशल साइट पर भी वायरल हो गया। परिजनों से इसको लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे अपना नाम बताएंगे तो स्कूल में बच्चे को परेशान किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News: शहर की हर सातवीं महिला मानसिक रोगों की शिकार, शोध में हुए चौंकाने वाले खुलासे
इस पूरे प्रकरण में स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर एडवर्ड सबास्टियन को फोन करके बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मेसेज के जरिए उनसे पूरी बात जानने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कुछ परिजनों ने मोबाइल पर मेसेज कर शिकायत की है। मामले की जांच कराएंगे।