UP: गोकशी मामले में लखनऊ तक गूंज, आखिरी गिरी गाज, एसएसपी ने थाना प्रभारी को किया निलंबित
गोकशी मामले में आखिरकार गाज गिर गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के मुंडाली थाना क्षेत्र के सिसौली गांव के जंगल में गोकशी का मामला बुधवार को लखनऊ तक पहुंच गया। इसके बाद गोकशी की शिकायतों के बावजूद लापरवाही बरतने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मुंडाली थाना प्रभारी सुभाष सिंह को निलंबित और मऊखास पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।
दरअसल, सिसौली गांव के जंगल में सोमवार रात गोकशी की घटना हुई। इसके विरोध में मंगलवार सुबह गोवंशों के अवशेष देखकर भाजपा नेता दुष्यंत तोमर, बजरंग दल के नेता दीपक त्यागी, विहिप नेता अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीण भड़क गए थे। बाद में काफी संख्या में ग्रामीण, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ता दोनों गोवंशों के अवशेष लेकर गढ़ रोड पहुंचे और तीन घंटे तक जाम लगा दिया था। कार्यकर्ताओं ने एसपी देहात केशव कुमार और सीओ किठौर अमित कुमार राय को गोकशी करने वाले लोगों के नामों की सूची दी।
आरोप है कि कायस्थ बड्ढा गांव के कई गोतस्कर सिसौली, पचगांव समेत गांवों में गोकशी करते हैं। तीन दिन पूर्व ही ग्रामीणों ने कायस्थ बड्ढा के दो गोतस्कर पकड़कर भावनपुर पुलिस को सौंपे थे। ग्रामीण लगातार गोकशी होने की शिकायत भावनपुर और मुंडाली पुलिस से कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं बरती। इसी मामले में एसएसपी ने थाना और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की। दोनों की रिपोर्ट भी आला अधिकारियों उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है।
जाम लगाने वालों पर भी मुकदमा दर्ज
सीओ किठौर का कहना है कि गोवंशों के अवशेष सड़क पर रखकर जाम लगाने वालों के खिलाफ भी मुंडाली थाने में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दीपक त्यागी, विकास उर्फ सन्नी, दीपक प्रताप, महेश फौजी और प्रशांत कुमार सहित पांच को नामजद किया गया है जबकि 60 अज्ञात हैं।
यह भी पढ़ें: सायमा हत्याकांड: पिता ने गला दबाया और जुबेर ने गोली मारी, दो बेटियों के सिर से छीना मां का साया, खौफनाक थी वारदात
गोकशी की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। एसपी देहात पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी