फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ssp office par haathaapaai

एसएसपी ऑफिस पर हाथापाई, पुलिस भी पिटी   

Tue, 27 Mar 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ssp office par haathaapaai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसएसपी ऑफिस पर सोमवार को बखेड़ा हो गया। सेल्फी लेते समय डूबे युवक के परिजनों ने पीएसी के सिपाही की बेटी और दो युवकों पर हमला कर दिया। बीचबचाव में आई पुलिस को भी पीड़ित परिवार ने पीटा। एसपी देहात ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी निवासी पवन कुमार 20 मार्च को अपने दोस्त सोनू, स्वाति, सोनी समेत चार युवकों के साथ सरधना चर्च देखने के लिए गया था। वापस लौटते समय पवन सरधना गंगनगर पर नहाने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पवन सेल्फी लेने लगा। पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। छह दिन बीतने के बावजूद  युवक का सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन

पवन के परिजनों ने सोनू, स्वाति और सोनी पर हत्या का अंदेशा जताकर पुलिस से शिकायत की। इस मामले में एसपी देहात राजेश कुमार ने सोमवार को दोनों पक्ष एसएसपी ऑफिस पर बुलाए। स्वाति का पिता हुकम सिंह पीएसी में सिपाही है। हुकम सिंह अपनी बेटी समेत तीनों को एसएसपी ऑफिस ले आए। पवन के परिजन वहां पर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दे कहां डुबोया पवन 
पीएसी के सिपाही और उसकी बेटी स्वाति को देखते ही पवन के परिजन आगबबूला हो गए। चिल्लाने लगे कि स्वाति बता दे, कहां पर डुबोया हमारा बेटा पवन। जिसके बाद पवन के परिवार की महिलाएं स्वाति पर टूट पड़ीं। मारपीट और गालीगलौज हुई। अफरातफरी मची तो एसएसपी ऑफिस पर तैनात पुलिस दौड़ी। पीड़ित परिवार ने पुलिस के साथ भी मारपीट कर दी। 

सिपाही बचा रहे हैं 
पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्वाति का पिता हुकम सिंह पीएसी में सिपाही है, जोकि आरोपियों को बचा रहा है। उनका बेटा साथ गया था। जानबूझकर उसको गंगनगर में ले गए और फिर वहां सभी दोस्तों ने मिलकर डुबो दिया गया। मारपीट और पुलिस की पिटाई से एसएसपी ऑफिस पर सुरक्षा को लेकर भी अलग अलग चर्चाएं चल रही हैं। सोमवार को एसएसपी ऑफिस में मौजूद नहीं थीं।

दौड़कर पहुंचे एसपी देहात 
एसएसपी ऑफिस में मारपीट का पता लगते ही अपने ऑफिस से एसपी देहात दौड़कर पहुंचे। लोगों की एसपी देहात से तीखी झड़प हुई। एसपी देहात ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। एसपी देहात से आश्वासन दिया कि जल्द ही इस केस का खुलासा किया जाएगा। जांच चल रही है। किसी को नहीं छोड़ेंगे। बाद में महिलाएं वहां से लौटीं। 


अभी खोजबीन चल रही
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि पवन की तलाश अभी जारी है। उनके दोस्तों से सरधना पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी है। अभी तक पवन के दोस्तों की भूमिका सामने नहीं आई है। परिजनों ने आरोप लगाया है। उसके चलते ही दोनों पक्षों को एसपी देहात ने बुलाया था। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed