एसएसपी अजय साहनी बोले- मेरठ में कोई बंद नहीं, किसी ने जबरन कुछ किया तो निपटेगी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए, एनआरसी और ईवीएम के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से तथाकथित बंद पर एसएसपी अजय साहनी ने कहा है कि मेरठ में कोई बंद नहीं है। जबरन बंद कराने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। शहर में अतिसंवेदनशील 18 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। दो कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी को रिजर्व में रखा गया है।
एसएसपी ने बताया कि 29 जनवरी को भारत बंद के लिए सोशल साइट्स पर प्रचार के अलावा शहर में पोस्टर चस्पा किए जा रहे थे। इस संबंध में लालकुर्ती पुलिस ने सोमवार को बेगमपुल चौराहे से चार लोगों को पोस्टर लगाते पकड़ा था। मंगलवार को ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने श्यामनगर निवासी अधिवक्ता रिजवान रमजानी को थाने बुलाकर पूछताछ की। उसने भारत या मेरठ बंद से कोई लेना देना होने से इनकार किया। देरशाम उसने लिसाड़ी गेट थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
रमजानी का कहना है कि तहरीक उलमा ए हिंद जयपुर राजस्थान संस्था के नाम से छपवाए गए पोस्टर पर उसके नाम का गलत प्रयोग किया गया है। उसका संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। 20 दिसंबर को हिंसा से पहले भी इसी तरह से लोगों को भड़काने के लिए पोस्टर चस्पा किए गए थे। वहीं एसएसपी का कहना है कि मेरठ बंद की किसी ने कोई अनुमति नहीं ली है। जबरन दुकान या मार्केट बंद करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। 20 दिसंबर की हिंसा को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: ऐसे खुली मेरठ पुलिस की पोल, किरकिरी होने पर एडीजी नाराज, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
कई लोगों की वीडियो वायरल
मेरठ बंद नहीं है, पुलिस अधिकारियों ने शहर के कई जिम्मेदार लोगों के इस अपील के वीडियो बनवाकर वायरल किए हैं। कहा कि मेरठ बंद करने या फिर सीएए के विरोध करने वाला कोई संगठन सामने नहीं आया है। इससे साफ है कि यह शरारती तत्वों की साजिश है। लोगों को उकसाकर मेरठ में हिंसा कराने की साजिश है। मंगलवार रात एसएसपी ने कई वीडियो को सोशल साइट पर चलवाया।
किसी के बहकावे में न आएं
एसएसपी ने कहा कि आज (बुधवार) को भी रोजाना की तरह दुकान खोलें। बाजार में जाएं। अगर कोई परेशानी हो या कोई दबाव डाले तो पुलिस से संपर्क करें। बाजारों और मुख्य चौराहों पर पुलिस रहेगी।
जिस अधिवक्ता के नाम से बंद का आह्वान किया गया था, उसी अधिवक्ता ने थाने आकर साजिश रचे जाने की बात कही है। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - अजय साहनी, एसएसपी मेरठ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/