मेरठ: थाने के एसएसआई ने ताक पर रखी मर्यादा, बुजुर्ग महिला को थप्पड़ जड़ किया चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के परतापुर में टीपीनगर थाने के एसएसआई ने मर्यादा को ताक पर रखकर पीड़ित बुजुर्ग महिला को थप्पड़ जड़ दिया और उसका परिवार सहित चालान कर दिया। इस मामले की शिकायत एसपी सिटी से की गई है।
रेलवे रोड थाना क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला कमलेश पत्नि स्व. हरीश खुराना का टीपीनगर क्षेत्र में एक मकान है। दो साल पहले कमलेश ने पपीता पुत्र नारंग को यह मकान किराए पर दिया था। पपीता ने कमलेश को एक महीने का किराया नहीं दिया। जिस पर दो दिन पूर्व कमलेश बेटी के साथ मकान पर पहुंची।
मकान के सभी खिड़की दरवाजे व अन्य कीमती सामान गायब था और बिजली के तारों पर कटिया डाली हुई थी। कमलेश ने किरायेदार शिकायत टीपीनगर थाने में की तो एसएसआई संजय शर्मा ने उनसे बदसलूकी की।
जब महिला फोन पर एसपी सिटी से बात करने लगी तो एसएसआई ने उन्हें थप्पड़ जड़ते हुए मोबाइल छीन लिया। यही नहीं पकड़े गए पपीता को एक भाजपा नेता के कहने पर थाने से छोड़ दिया और कमलेश व उसकी बेटी का शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने एसपी सिटी को पूरी घटना से अवगत कराया।
टीपीनगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि चोरी की सूचना मिली थी। लॉकडाउन के चलते वह किराया नहीं दे सका। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमलेश ने बेटी के साथ मिलकर महिला पत्रकार से हाथापाई कर दी थी। पपीता ने कुछ दिन बाद किराया देना स्वीकार कर लिया है। एसएसआई ने कोई अभद्रता नहीं की। झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/