फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports University will built in two pockets in Meerut and players will get international facilities

खेल विवि को लेकर बड़ा अपडेट: प्रदेश के पहले विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को मिलेंगी ये अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

Fri, 08 Dec 2023 12:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Dec 2023 12:02 AM IST
सार

Meerut News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जनवरी 2022 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। 91.38 एकड़ में बन रहे विवि के निर्माण के लिए 388.53 करोड़ की राशि प्रदेश सरकार ने बजट में दी है।

विज्ञापन
Sports University will built in two pockets in Meerut and players will get international facilities
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना के सलावा गांव में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण दो पॉकेट में किया जाएगा। इसके लिए निर्माता कंपनी ने प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया है। बुनियादी स्ट्रक्चर के साथ अब निर्माण प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है। प्रदेश के पहले विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं खिलाड़ियों को मिलेंगी। प्रवेश द्वार पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का स्टेच्यू स्थापित होगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जनवरी 2022 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। 91.38 एकड़ में बन रहे विवि के निर्माण के लिए 388.53 करोड़ की राशि प्रदेश सरकार ने बजट में दी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से रांची की कंपनी दीपांशु प्रमोटर व बिल्डर ने काम शुरू कर दिया है। निर्माण के लिए कंपनी की ओर से प्लांट बनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर बने ट्रैक व स्टेडियम में एथलेटिक्स के साथ ही फुटबाल समेत कई खेल आयोजित होंगे। विश्वविद्यालय में दो प्रकार की दर्शक दीर्घा तैयार होंगे।

विज्ञापन

शासन से स्वीकृत खेल विश्वविद्यालय का प्रोजेक्ट डिजाइन के तहत दो भव्य कॉम्पलेक्स के बीच होगा। इसमें पॉकेट-1 में प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, क्लासरूम कॉम्पलेक्स, सेंट्रल लाइब्रेरी और अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास व हॉस्टल आदि होंगे। पॉकेट-2 में स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड, फैसिलिटी सेंटर, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि होंगे।

यह भी पढ़ें: मेरठ में गरजा बुलडोजर: कार्रवाई से मचा हड़कंप, 'ध्वस्तीकरण के बाद फिर किया अवैध निर्माण तो लगेगा गुंडा एक्ट'

आउटडोर गेम्स के लिए 20 से 25 हजार और इंडोर गेम्स के लिए करीब पांच हजार की क्षमता वाले होंगे। ओलंपिक आकार के स्वीमिंग पूल व साइकिल ट्रैक का भी प्रस्ताव है। वहीं, दूसरी ओर गंगनहर में राफ्टिंग, रोविंग, नौकायान जैसे खेलों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कुश्ती, खो-खो, हॉकी, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, ट्रैक एंड फील्ड के अलावा मल्लखंभ और खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: पीछे बैठे कपल को देखकर लगी गड़बड़, कैब चालक ने सीधा थाने पहुंचा दी कार, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed