फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports News Meerut: Corona effect on Asian Games, dates may change

खेल समाचार: एशियन गेम्स पर छाया कोरोना का साया, तारीखों में हो सकता है बदलाव, पढ़ें क्या नया अपडेट

Fri, 06 May 2022 03:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 May 2022 03:14 PM IST
सार

कोरोना का प्रभाव फिर से दिखने लगा है। एशियन गेम्स की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल एशियन गेम्स टाल दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Sports News Meerut: Corona effect on Asian Games, dates may change
एशियन गेम्स को स्थगित कर दिया गया है

विस्तार

चीन में फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। इसी बीच चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स टाल दिए गए हैं। एशिया ओलंपिक काउंसिल ने कहा एशियन गेम्स की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। इसे आगे कब करवाया जाएगा, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। 

विज्ञापन


एशियन गेम्स का आयोजन 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के शिनजियांग प्रांत के हांग्जो समेत पांच शहरों में होना था। चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 26 शहरों मे लॉकडाउन लगा हुआ है। 21 करोड़ की आबादी घरों में है। झिजिंगयान, जिलिन, शंघाई, बीजिंग समेत आठ प्रांतों में लगभग दो महीने से स्कूल बंद हैं। यहां ओमिक्रॉन वायरस के कारण संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं। 
विज्ञापन


यहां मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट में कुल 40 खेलों में 61 इवेंट होने थे। इसमें ओलिंपिक में खेले जाने वाले तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी समेत अन्य खेल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: महिला वकील को घसीट कर डंडे से पीटा, खूब वायरल हो रहीं तस्वीरें, आप भी देखें

मेरठ से अभी तक एथलीट अन्नू रानी व पारुल चौधरी और तीरंदाज नीरज चौहान क्वालीफाई कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सदमे में मां: लाडले बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मासूम की लाश देख रोया पूरा गांव, भावुक हैं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed