फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   spit on handpump health dept sealed

संदिग्ध ने हैंडपंप को थूक लगाया, स्वास्थ्य विभाग ने सील किया

Tue, 07 Apr 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
spit on handpump health dept sealed
संदिग्ध ने हैंडपंप को थूक लगाया, स्वास्थ्य विभाग ने सील किया
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे की शकुंतला कॉलोनी वार्ड नंबर दस स्थित एक हैंडपंप के चारों ओर सोमवार शाम एक व्यक्ति थूक लगा रहा था। जिसे देख एक महिला ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी फरार हो गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर हैंडपंप को सील कर दिया। वहीं, लोगों से इसका पानी इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।
शकुंतला कॉलोनी निवासी एक महिला के अनुसार के एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में शाम के समय नल पास खड़ा होकर उसके ऊपर चारों ओर थूक लगा रहा था। ऐसा करके वह हैंडपंप को संक्रमित कर रहा था। जिसे देख उक्त महिला शोर मचाया तो वह फरार हो गया। यह खबर कस्बे में आग की तरह फैल गई। इस पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोग उक्त व्यक्ति को कोरोना संक्रमित मान रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत उत्पन्न हो गई है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीएचसी की टीम बुलाई। उसने हैंडपंप को सील करा दिया। चिकित्सकों की टीम ने कॉलोनी के लोगों से इसका पानी इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसे सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके बाद ही इसका पानी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

इनका कहना
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने शकुंतला कॉलोनी स्थित हैंडपंप पर पहुंचकर मामले की जानकारी की और नल को सील कराया। वहीं, कॉलोनी के लोगों को नल का पानी कुछ दिनों के लिए इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। नगर पंचायत को जल्द ही नल के सैनिटाइज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना
इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की जा रही है जल्द ही उक्त व्यक्ति का पता लगाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed