फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Spent millions on spraying, not even dead mosquito

छिड़काव पर खर्च कर दिए लाखों, मच्छर तक नहीं मरे

Sat, 02 May 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Spent millions on spraying, not even dead mosquito
छिड़काव पर खर्च कर दिए लाखों, मच्छर तक मरे नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर पालिका बिजनौर क्षेत्र में अब तक सैनिटाइजेशन और फॉगिंग पर साढ़े सात लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए गए हैं। बावजूद मच्छरों तक से निजात नहीं मिल पाई है। हर वार्ड में तीन तीन बार फॉगिंग होने के बाद भी मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है।
शहर और ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचा जा सके। नगर पालिका बिजनौर में तो सैनिटाइजेशन टनल भी लगाई गई है। वार्डों में सैनिटाइजेशन के साथ ही मच्छरों को खत्म करने के लिए भी कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। रोजाना चार से पांच वार्डों में छिड़काव किया जाता है। हर वार्ड में तीन-तीन बार छिड़काव किया जा रहा है। ताज्जुब है कि छिड़काव से कोरोना वायरस खत्म होने का पता नहीं चलता है लेकिन सैनिटाइजर और छिड़काव में प्रयोग कीटनाशक मच्छरों पर भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

- हैंडवॉश और छिड़काव के सैनिटाइजर में अंतर
कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए छिड़काव करने और हैंडवॉश वाला सैनिटाइजर अलग अलग होता है। हालांकि दोनों में सोडियम हाइपोक्लोराइड का इस्तेमाल किया जा रहा है। हैंडवॉश वाले सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा 70 प्रतिशत तक होती है। जबकि छिड़काव वाले सैनिटाइजर में दस से 12 प्रतिशत।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या है सैनिटाइजर
जीआईसी बिजनौर के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता मोहम्मद मारूफ ने बताया कि सैनिटाइजर मिथाइल एल्कोहल, हाईड्रोजन पराक्साइड तथा ग्लिसरोल प्रयुक्त होता है। मिथाइल अल्कोहल कीटनाशक है। हाईड्रोजन पराक्साइड एंटीसेप्टिक है। मिथाइल अल्कोहल आर्गेनिक यौगिक है, जो वाष्पशील होता है।
- इतनी दवाई हुई खर्च
नगर पालिका ने नगर में 400 लीटर सैनिटाइजर का छिड़काव करा दिया है। इसके अलावा मच्छरों को खत्म करने के लिए 200 लीटर दवाई का छिड़काव फॉगिंग में और 200 लीटर ही मच्छर का लार्वा खत्म करने की दवा का इस्तेमाल किया जा चुका है। सैनिटाइजर की कीमत 80 रुपये लीटर, मच्छर के लार्वा खत्म करने की दवाई 1200 रुपये लीटर और फॉगिंग में इस्तेमाल होने वाली दवाई 2500 रुपये प्रति लीटर मिलती है।

कोट-
- लगातार कर रहे हैं छिड़काव
नगर पालिका क्षेत्र में मच्छर पहले से कम हैं। क्षेत्र में लगातार सैनिटाइजर व अन्य कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। हर वार्ड में तीन तीन बार छिड़काव किया जा चुका है। अब भी लगातार छिड़काव कराया जा रहा है। - गोविंद चौधरी, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed