फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speeding and carelessness became time, four died in two accidents

पेजवन के लिए मुजफ्फरनगर हादसा

Mon, 28 Jun 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Speeding and carelessness became time, four died in two accidents
तेज रफ्तार और लापरवाही बनी काल, दो हादसों में चार की मौत
विज्ञापन

खतौली/मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और चालकों की लापरवाही से वाहन चलाने की चूक चार जिंदगी पर भारी पड़ गई। देहरादून और पानीपत-खटीमा हाईवों पर रविवार शाम हुए दो हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

पहला हादसा रविवार शाम देहरादून हाईवे पर खतौली थाना क्षेत्र भंगेला कट के पास हुआ और इसमें अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के गांव मेहवरा निवासी सोनू ठेकेदार (32) और जनपद गाजीपुर फतेहपुर के गांव गमरी निवासी रामू सिंह की मौत हो गई। ये दोनों गांव भंगेला के निकट स्थित हाईवे निर्माण कंपनी का प्लांट पर काम करते थे और हादसे के वक्त काम खत्म कर अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से खतौली की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सोनू और रामू सड़क पर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मीरापुर में हुए दूसरे हादसे में मुहल्ला कमलिया निवासी आइसक्रीम विक्रेता राशिद और सोनीपत हरियाणा निवासी चंद्रबोस की मौत हुई है। हादसे के वक्त चंद्रबोस गंगनहर के पास राशिद से आइसक्रीम खरीद रहा था, तभी ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। पुलिस ने पीछा कर गांव कुतुबपुर निवासी ट्रक चालक नवीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed