{"_id":"5ec8df3c0afb9a33b3099143","slug":"special-train-reached-muzaffarnagar-with-workers-from-maharashtra-amidst-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाॅकडाउन के बीच एक हजार से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाॅकडाउन के बीच एक हजार से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची स्पेशल ट्रेन
Sat, 23 May 2020 02:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 23 May 2020 02:00 PM IST
सार
- लाॅकडाउन के बीच महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची है स्पेशल ट्रेन
- सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी श्रमिकों को ट्रेन से उतारकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन
migrant workers
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर मे शनिवार दोपहर प्रवासी श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन सिटी स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के माध्यम से तकरीबन एक हजार प्रवासी मजदूर अपने गंतव्य तक पहुंचे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ट्रेन से उतरने वाले सभी यात्रियों को स्टेशन से विभिन्न जनपदों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र दौंड जंक्शन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज दोपहर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में करीब 1000 से अधिक प्रवासी श्रमिक हैं। जिनमें मुजफ्फरनगर, बिजनोर, शामली बागपत के अलावा प्रदेश के 47 जनपदों के श्रमिक मौजूद हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने ट्रेन से आए प्रवासी श्रमिकों को उतारकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद सभी को विभिन्न जनपदों के लिए 23 रोडवेज की बसों में रवाना किया जा रहा है। लखनऊ, देवरिया बाराबंकी के भी श्रमिक इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन