फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   spacial back form filld by 25th july

CCSU : 25 जुलाई से भरें स्पेशल बैक के परीक्षा फार्म

Sun, 21 Jul 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
spacial back form filld by 25th july
मेरठ। सीसीएसयू ने छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। 25 जुलाई से छात्र ऑनलाइन स्पेशल बैक के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि एक जुलाई है। परीक्षा फार्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि दो अगस्त है। कॉलेजों द्वारा फार्म विवि में जमा करने की अंतिम तिथि चार अगस्त है।
विज्ञापन

विवि ने छात्र-छात्राओं के उनकी डिग्री पूरी करने का आखिरी मौका दिया है। स्पेशल बैक सेेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत ऐसे छात्र-छात्राएं भर सकते जो अपने पाठ्यक्रम की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं और उनकी डिग्री पूरी किए जाने का अभी समय बचा है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो एक सेमेस्टर के किन्हीं एक, दो या सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षा में उत्तीर्ण न होने के कारण अथवा अनुपस्थित होने के कारण उपाधि पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं एवं जुलाई-अगस्त 2019 की बैक परीक्षा अथवा भूतपूर्व परीक्षा के परीक्षा फार्म भरने हेतु अर्ह हैं। वे आवेदन कर सकते हैं। एक विद्यार्थी द्वारा बैक पेपर अथवा भूतपूर्व परीक्षा हेतु केवल एक ही परीक्षा फार्म भरा जा सकता है। परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने के बाद उसको संबंधित कॉलेज में जमा कराया जाएगा। अगस्त में विवि इनकी परीक्षा करा देगा। ऐसे में जिन छात्राओं की बैक आदि होने के कारण डिग्री पूरी नहीं हो पा रही है, उनको बड़ी राहत मिलेगी। 25 जुलाई से वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म आ जाएंगे। एक अगस्त अंतिम तिथि रखी गई है। डिग्री पूरी करने का ये अंतिम मौका है। इसके बाद छात्र-छात्राओं को कोई मौका नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

इन विषयों मूें भर सकते हैं परीक्षा फार्म
बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइसं, बीएससी एजी, बीएससी होम साइंस, एलएलबी, एमजेएमसी, एमआईबी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, बायोइनफॉरमेटिक्स, एमसीएस, एमएससी कंप्यूटर साइंस, इंटीग्रेटिड एमटेक, बायोटेक, बीटेक, एमबीए, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी एजी, एमएससी होम साइंस और एलएलएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed