फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   spa

Meerut News: सपा की जीत पर बजाया ढोल, बांटी मिठाई

Fri, 08 Sep 2023 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
spa
फोटो
विज्ञापन


सपा की जीत पर बजाया ढोल, बांटी मिठाई

घोसी विधानसभा उपचुनाव में हुई है जीत

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर शुक्रवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत का जश्न मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर सपा और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ज़िंदाबाद के नारे लगाए। मिठाई बांटी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, निरंजन सिंह, रविन्द्र प्रेमी, जयपाल कश्यप, मृदुला यादव, मुमताज आलम, शमसुद्दीन कुरैशी, एहतेशाम इलाही, हिमांशु सिद्धार्थ, कैप्टन विनय, अज्जू पंडित, जसवीर सिंह, आदिल -चौहान, कामिल कुरैशी, शशीकांत गौतम, आशू सलमानी आदि रहे। इसके अलावा जीरो माईल बेगम पुल पर भी मिठाई बांटी गई। इस दौरान परविंदर सिंह ईशू आदि रहे।
विज्ञापन

====
ये लोकतंत्र-इंडिया की जीत
सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि ये जीत लोकतंत्र की जीत है, ये इंडिया की जीत है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

===
देश की जनता बीजेपी को हटाने का काम करेगी
पूर्व मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि देश की जनता को अपनी मांगे रखने पर लाठियां मिल रही हैं। इसका जवाब देश की जनता दिल्ली से बीजेपी की सरकार हटाकर देगी। घोसी की जीत बड़ी जीत है।

====
देश इंडिया गठबंधन के साथ है

पूर्व मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि आज की जीत से जनता ने यह साफ कर दिया है कि 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव देश की जनता इंडिया गठबंधन के साथ है। भाजपा का सफाया करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed