{"_id":"61f42d6588dea15db715eac3","slug":"sp-workers-forcibly-entered-hotel-to-meet-akhilesh-yadav-and-jayant-chaudhary-special-commandos-slap-after-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अखिलेश-जयंत से मिलने जबरन होटल में घुसे सपा कार्यकर्ता, हंगामा-नोकझोंक के बाद स्पेशल कमांडो ने जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अखिलेश-जयंत से मिलने जबरन होटल में घुसे सपा कार्यकर्ता, हंगामा-नोकझोंक के बाद स्पेशल कमांडो ने जड़े थप्पड़
Fri, 28 Jan 2022 11:22 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:22 PM IST
सार
सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर हंगामा और नोकझोंक शुरू गई। इसके बाद स्पेशल कमांडो ने रालोद और सपा समर्थकों को थप्पड़ मारे।
विज्ञापन
जयंत चौधरी व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद के सुप्रीमो जयंत चौधरी संयुक्त प्रेस वार्ता करने पहुंचे थे। इस दौरान उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जबरन गॉडविन होटल में जा घुसे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर हंगामा और नोकझोंक शुरू गई। इसके बाद स्पेशल कमांडो ने रालोद और सपा समर्थकों को थप्पड़ मारे।
विज्ञापन
गठबंधन दलों के प्रमुखों की जिले में पहली बैठक
वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार जिले में संयुक्त रूप से गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि विधानसभा चुनाव की पांचों सीटों पर कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान से लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। नेताओं के गाजियाबाद आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि एनएच-9 स्थित वेदांता फार्म हाउस पर पार्टी अध्यक्ष पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे तक उनके आने का समय है।
विज्ञापन
लाल टोपी के साथ लाल पोटली में अन्न संकल्प लेकर चलता हूं: अखिलेश
अखिलेश ने मुजफ्फरनगर में कहा कि हम दोनों किसानों के बेटे हैं, हम किसानों को लिए अंत तक लड़ाई लड़ेंगे। इसलिए मैं हमेशा अपनी जेब में एक पोटली लेकर चलता हूं। लाल टोपी और लाल पोटली, मैं उन्हें हराने के लिए और उन्हें भगाने के लिए अन्न संकल्प लेकर चलता हूं।
विज्ञापन
हमारे प्रत्याशी ने वीडियो वैन चलाने की अनुमति नहीं मिल रही: जयंत
जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव के नियमों के अनुपालन पर आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी ने वीडियो वैन चलाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अब तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के वैन पूरे प्रदेश में चल रहे हैं। इसकी शिकायत हम चुनाव आयोग में करने जा रहे हैं।