फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP supporters protest in Baghpat against BJP anti-people policies

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, जुलूस व ताली बजाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 17 Sep 2020 11:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP supporters protest in Baghpat against BJP  anti-people policies
सपा कार्यकर्ताओं ने जलूस व थाली बजाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी, देश विरोधी, किसान व छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जलूस व ताली बजाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को भी अवरूद्व किया। बाद में पीएम को सम्बोधित ज्ञापन जलूस के रूप में तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौंपा।

विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कारगार पर्यवेक्षक सपा नेता अनुज पंवार के नेतृत्व में काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता व युवा कोताना रोड सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर एकत्रित हुए और जलूस के रूप में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे और हाईवे को अवरूद्व कर दिया। सपा नेता अनुज पंवार का कहना था कि आज देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। चाहे व्यापारी हो या फिर युवा, किसान व अन्य वर्ग के लोग सभी समस्याओं से जूझ रहे है।

विज्ञापन

देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था व व्यापार ठप है। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे है। शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है। बकाया गन्ना भुगतान न मिलने पर किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है।

ऊपर से तीन अध्यादेश पारित कर दिया है। साथ ही उप्र पुलिस के खिलाफ 50 वर्ष होने पर जबरदस्ती सेवानिवृत करने का नियम लागू कर दिया है। सपा इसको बर्दास्त नहीं करेगी। जनता के साथ मिलकर उनकी लड़ाई लडने का काम केवल सपा करेगी।

बाद में सभी एकत्रित होकर ताली बजाते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सोंपते हुए कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में आशु सिद्दकी, डा मदन खुराना, मनोज मलिक, राहुल कैल, प्रिंस तोमर, अमित पंवार, विशु पंवार, आकाश पंवार, नीतिश, देवेन्द्र, निखिल, राहुल, सचिन, योगेश राणा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed