फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP supporters fired Modi-Yogi effigy in Meerut after stopping Akhilesh Yadav on prayagraj airport

अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोका, सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता, फूंका मोदी-योगी का पुतला

Tue, 12 Feb 2019 04:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Feb 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
SP supporters fired Modi-Yogi effigy in Meerut after stopping Akhilesh Yadav on prayagraj airport
sp news

यूपी सरकार द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज जाते समय लखनऊ एयरपोर्ट पर रोकने के विरोध में मंगलवार को सपाई सड़कों पर उतर गए। मेरठ में कमिश्नरी, कचहरी और घंटाघर पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और यूपी सरकार का पुतला फूंका। नारेबाजी की और एसपी सिटी कार्यालय पर ताला डाल दिया। पुलिस और सपाइयों में जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने सपाइयों को दौड़ाया और लाठियां भांजी।

विज्ञापन


कमिश्नरी और कचहरी में पुतला फूंकने के दौरान पुलिसकर्मियों से हुई धक्कामुक्की में एक सपाई घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि सिसौली निवासी सपा नेता विजय राज के साथ पुलिस ने मारपीट की है, पेट में रायफल की बट मारी है। वहीं, घंटाघर पर पुतला फूंककर एसपी सिटी कार्यालय पर हंगामा कर रहे तीन सपाइयों शाहिद पहलवान, सरवत और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। इन पर लाठियां भी फटकारी गई। बाकी सपाई वहां से भाग खड़े हुए। सपाइयों के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए सपाइयों के आवासों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन

बता दें कि सबसे पहले सपा के छात्र नेताओं ने कमिश्नरी पर पुतला फूंका, इसके बाद कचहरी और शाम को घंटाघर पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कमिश्नरी पार्क में सपाइयों ने दोपहर 12 से शाम चार बजे तक धरना भी दिया। राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, मौ. अब्बास, अतुल प्रधान, विपिन मनोठिया, परविंदर इशु, संगीता राहुल, रिहानुद्दीन, सम्राट मलिक, वसीम राहुल, आदिल सिद्दीकी, अजय अधाना, अरुण यादव, दयाचंद, मृदुला यादव, यूसुफ सैफी, उदित यादव, संजीव यादव, पूनिया, नेहा गौड़, शेरा जाट, शबाब आलम, बाहर चौहान, विजय मलिक और प्रदीप कसाना आदि रहे।

‘मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा’
प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने चेतावनी दी है कि ‘अगर सरकार इस प्रकार लोकतंत्र की हत्या एवं प्रजातंत्र पर कुठाराघात करेगी तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मुख्य विपक्षी पार्टी के बड़े नेता को इस प्रकार कार्यक्रम में जाने से रोकना उत्तर प्रदेश सरकार के तानाशाही एवं हिटलरशाही रवैया को साबित करता है।’ सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी कलक्ट्रेट पर दिया।

SP supporters fired Modi-Yogi effigy in Meerut after stopping Akhilesh Yadav on prayagraj airport
sp news

गिरफ्तारी के डर से दिल्ली भागे सपाई
घंटाघर पर पुतला फूंकने और इसके बाद एसपी सिटी कार्यालय पर ताला डालने के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की बात सुनकर कुछ सपाई दिल्ली चले गए। सूत्रों ने बताया कि सपाइयों को एफआईआर की आशंका नहीं थी, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला, वह यहां से दिल्ली रवाना हो गए।

सपाइयों में मची रही पुतला फूंकने की होड़
पार्टी में अपने-अपने नंबर बढ़ाने के लिए सपाइयों में पुतला फूंकने की होड़ मची रही। पहले छात्र नेताओं ने पुतला फूंका तो फिर सपा जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं ने, इसके बाद सपा नेता अतुल प्रधान, बाद में राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह आदि ने घंटाघर पर पुतला फूंका। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस विरोध से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed