फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP provoked due to PVVNL MD not getting

पीवीवीएनएल एमडी के नहीं मिलने पर भड़के सपाई, दिया धरना

Sat, 30 Nov 2019 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
SP provoked due to PVVNL MD not getting
मेरठ। बिजली समस्याओं को लेकर ऊर्जा भवन पहुंचे सपाइयों ने पीवीवीएनएल एमडी के नहीं मिलने पर हंगामा काटा और धरने पर बैठ गए। ज्ञापन लेने पहुंचे एमडी के स्टाफ आफिसर को दो टूक मना करते हुए एलान कर दिया कि जब तक एमडी खुद ज्ञापन लेने नहीं आएंगे तब तक धरने से नहीं उठेंगे। शाम करीब साढ़े चार बजे एमडी ऑफिस पहुंचे, तब जाकर सपाइयों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

सपा ने बिजली दरों में वृद्धि और एडिशनल सिक्योरिटी वसूली के विरोध में शुक्रवार को पीवीवीएनएल एमडी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम घोषित किया था। पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर और शहर विधायक रफीक अंसारी आदि के नेतृत्व में दर्जनों सपाई पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे ऊर्जा भवन पहुंचे। यहां पर एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के नहीं मिलने पर नाराज सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए। एमडी के स्टाफ ऑफिसर एके आत्रेय ने धरने पर पहुंचकर एमडी के बाहर होने की जानकारी दी और मांग ज्ञापन की मांग की। इस पर चौधरी राजपाल सिंह और शाहिद मंजूर ने मना कर दिया। एलान किया कि जब तक एमडी खुद नहीं आएंगे वे धरने से नहीं उठेंगे। शाम करीब साढ़े चार बजे एमडी ऑफिस पहुंचे। इसके बाद सपाई उनसे मिले। राजपाल सिंह ने कहा कि बिजली की दरों में 15 फीसदी वृद्धि से उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। शाहिद मंजूर ने कहा कि पांच किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं से डेढ़ महीने के बिल के बराबर एडिशनल सिक्योरिटी वसूली जा रही है। इसे तुरंत बंद किया जाए। शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि बुनकरों की दी जा रही रियायत लगातार खत्म की जा रही है। सपाइयों ने एमडी को पांच सूत्रीय मांग ज्ञापन सौंपा। मांग ज्ञापन में बढ़ी बिजली दरें वापस लेने, एडिशनल सिक्योरिटी लेना बंद करने, बारिश में नुकसान की भरपाई के लिए किसानों के बिल माफ करने, बुनकरों को दी गई सुविधाएं जारी रखने और बिजली बिलों की गड़बड़ी ठीक कराने आदि की मांग की गई है। एमडी ने मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, शेरा जाट, रिहानुद्दीन, संजीव गुप्ता, विपिन मनौठिया, मंदुला यादव, नीरज पाल, प्रदीप कसाना और जितेंद्र गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed