फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP protests demanding the Education Minister's resignation.

Meerut News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सपा का प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
SP protests demanding the Education Minister's resignation.
- पुतला फुंकने से पहले पुलिस ने कार्यकर्ताओं से छीना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर के नेतृत्व में निकाले गए विरोध मार्च के दौरान सपा नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोहल्ला काबली गेट स्थित सपा नेता नितिन चौहान के आवास पर एकत्र हुए। जानकारी होने पर पुलिस ने सभी को आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। ज्ञापन लेने के लिए तहसीलदार निरंकार सिंह चौहान चौपाल पर पहुंचे। कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए चौहान चौपाल की ओर चले, जैसे ही पुलिस ने देखा तो कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में निर्मित यादव, जैकी जाटव, सतपाल यादव, अमन चौहान, वसीम और शराफत सहित कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed