फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP open pole, this Yogi minister said that now the UP will not be a corrupt officer

सपा की खुली पोल, योगी के इस मंत्री ने कहा- अब UP में नहीं रहेंगे भ्रष्ट अधिकारी

Sun, 11 Jun 2017 01:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 11 Jun 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
SP open pole, this Yogi minister said that now the UP will not be a corrupt officer
खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग

योगी के एक मंत्री ने सपा की पोल खोलते हुए कहा कि प्रत्येक गरीब परिवार को राशन कार्ड और राशन उपलब्ध कराया जाए। पिछली सरकार में 70 प्रतिशत फर्जी राशन कार्ड बनाकर गरीबों के राशन की जमकर कालाबाजारी की गई। कहा- अब कोई भ्रष्ट अधिकारी यूपी में नहीं रहेगा।

विज्ञापन



खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रत्येक गरीब परिवार को राशन कार्ड और राशन उपलब्ध कराया जाए। पिछली सरकार में 70 प्रतिशत फर्जी राशन कार्ड बनाकर गरीबों के राशन की जमकर कालाबाजारी की गई। फर्जी राशन कार्डों को निरस्त करा दिया गया है। अगर अब राशन की कालाबाजारी की शिकायत आई तो अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई तय की जाएगी। अब प्रदेश का कोई गरीब सरकारी राशन से वंचित नहीं रहेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह छोटे व्यापारियों को छापेमारी के नाम पर परेशान न करें। नकली सामान बनाने वाली बड़ी फैक्ट्रियों पर छापेमारी करें।
विज्ञापन


शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि अब कोई भ्रष्ट अधिकारी यूपी में नहीं रहेगा। अधिकारियों को केवल तनख्वाह से गुजारा करना होगा। अगले छह माह में संबंधित विभाग के अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि माह में कम से कम चार बार छापेमारी होनी चाहिए। कोई भी नकली खाद्य सामग्री नहीं बिकनी चाहिए। उप्र में साढ़े चार लाख राशन कार्ड फर्जी पकड़े गए हैं। जिनके नाम पर फर्जी तरीके से राशन की कालाबाजारी हो रही थी। 250 से अधिक दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। राशन की कालाबाजारी से जुड़े 70 लोग सलाखों के पीछे भेजे गए हैं। मेरठ में भी 58 हजार अपात्र परिवारों के राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं करने देते स्वतंत्रता से कार्य : स्वेज

SP open pole, this Yogi minister said that now the UP will not be a corrupt officer
नरेंद्र मोदी एप काे लांच करते भाजपा नेता

किठोर विधायक ही पहुंचे स्वागत को 
राज्य मंत्री अतुल गर्ग के सर्किट हाउस पहुंचने पर उनके स्वागत को विभागीय अधिकारी तो थे लेकिन भाजपा संगठन का कोई पदाधिकारी नहीं था। केवल किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ही पहुंचे। यह देख राज्य मंत्री ने कहा कि क्या भाजपा पदाधिकारी ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेते हैं। हालांकि आधा घंटे बाद दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और महापौर हरिकांत अहलूवालिया पहुंच गए। महानगर कमेटी से कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा।

खाद्य विपणन अधिकारी स्वेज पंवार ने राज्यमंत्री से मुलाकात कर कहा कि एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के निर्देश देती है वहीं उच्चाधिकारी स्वतंत्रता से कार्य करने नहीं देते हैं। चार दिन पहले सरकारी अनाज से भरा ट्रक सरधना में पकड़ा था। लेकिन विभागीय उच्चाधिकारियों उसपर कोई कार्रवाई करने की बजाय मुझे ही पद से हटा दिया और ट्रक छोड़ दिया। इस पर राज्यमंत्री ने उन्हें अपना मोबाइल नंबर दिया और वार्ता कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed