सपा नेता शशिबाला ने कहा- भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं असुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में विदाई के दौरान दुल्हन की कार रोककर उससे मारपीट कर जेवर लूटने के मामले में पूर्व विधायक व सपा नेता शशिबाला पुंडीर चंदेना कोली गांव पहुंची। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के साथ चंदेना कोली गांव पहुंची शशिबाला पुंडीर पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने जहां पीड़ित परिवार को यकीन दिलाया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
वहीं, उन्होंने एसपी देहात डॉ. विद्यासागर मिश्र से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की। इस दौरान शशिबाला पुंडीर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं हैं। महिलाओं के साथ आपराधिक वारदातों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
यह भी पढ़ें: सपा के पूर्व मंत्री के बेटे सहित 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीएम के तहसीलदार को हटाने पर सवाल
सपा नेता शशिबाला ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य ओर क्या होगा कि महिलाओं के साथ हो रहीं संगीन वारदातों पर सांसद में कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि पूर्व काबीना मंत्री आजम खां कोई बयान देते हैं तो एक महिला सांसद पूरे सदन को सर पर उठा लेती हैं, लेकिन देश में हो रही संगीन वारदातों पर वो चुप्पी साधे हुए हैं। इस मौके पर नरेंद्र सिंह रावत, सिकंदर अली, रमजानी, सतपाल और मांगेराम आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/