{"_id":"5c03d5e3bdec2241b054e0c5","slug":"sp-leader-said-that-surendra-jain-should-proov-his-statement-on-darul-uloom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता बोले, दारुल उलूम पर दिए अपने बयान को साबित करें सुरेंद्र जैन, कही ये बड़ी बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता बोले, दारुल उलूम पर दिए अपने बयान को साबित करें सुरेंद्र जैन, कही ये बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
darul uloom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन के शंखनाद सभा में विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मोहल्ला दीवान और खानकाह में हुई बैठकों में कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि दारुल उलूम का मसूद अजहर और पाकिस्तान से कोई ताल्लुक नहीं है। यह केवल दारुल उलूम और मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश है।
रविवार को मोहल्ला दीवान में आयोजित हुई बैठक में सपा नेता सैय्यद हारिस ने रविंद्र जैन के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आसमान की तरफ उछाला गया कीचड़ अपने ही मुंह पर आकर गिरता है। हिंदुस्तान की आजादी में दारुल उलूम और देवबंदी उलमा का जो किरदार रहा है उससे पूरी दुनिया अच्छी तरह वाकिफ है।
जंग-ए-आजादी की सबसे बड़ी तहरीरम रेशमी रुमाल का आगाज भी इसी देवबंद की सरजमीन से देवबंदी उलमा के द्वारा किया गया। इतिहास गवाह है कि आजादी के सैकड़ों दीवाने उलमा को अंग्रेजों ने कत्ल करके पेड़ों पर टांग दिया था। जिसे पूरी दुनिया जानती है।

हारिस ने कहा कि दारुल उलूम का पाकिस्तान और मसूद अजहर से कोई ताल्लुक नहीं है। सुरेंद्र जैन दारुल उलूम पर अंगुली उठाने से पहले साबित करें कि वो जो कह रहे हैं ठीक है। इस मौके पर जुनैद इलाही, कलीम चौधरी, पप्पू प्रधान, असलम, युसूफ पठान, उस्मान कस्सार और जुनैद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
वहीं, मोहल्ला खानकाह में हुई बैठक में समाजसेवी हकीम मुजम्मिल अली ने कहा कि सुरेंद्र जैन को दारुल उलूम पर अंगुली उठाने से पहले अपनी आंखों से सांप्रदायिकता का चश्मा उतारकर एक बार दारुल उलूम के इतिहास को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुरेंद्र जैन और उन जैसे नेताओं का मकसद इस तरह के बयान देकर हिंदू-मुस्लिमों के बीच नफरत की दीवार खड़ी सियासी रोटियां सेंकना है। दारुल उलूम एक दीनी इदारा है जिसने मुल्क की आजादी में अहम किरदार अदा किया। मुजम्मिल अली ने कहा कि सबसे बड़े दहशतगर्द वो खुद है जो हिंदू मुस्लिम फसाद कराकर दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं। इस मौके पर इस्लाम प्रधान, मोबिन, अमजद, संदीप राणा, खुर्रम आदि मौजूद रहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/