{"_id":"5ca5da1cbdec221465559709","slug":"sp-leader-indecency-from-sdm-in-the-road-show-of-coalition-candidate-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: गठबंधन प्रत्याशी के रोड शो में एसडीएम से अभद्रता, सपा नेता पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: गठबंधन प्रत्याशी के रोड शो में एसडीएम से अभद्रता, सपा नेता पर आरोप
Thu, 04 Apr 2019 03:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 Apr 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
गठबंधन प्रत्याशी फजलुर्रहमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में गठबंधन प्रत्याशी फजलुर्रहमान के रोड शो के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर सपा नेता ने एसडीएम के साथ अभद्रता कर दी। सपा समर्थकों ने इस दौरान पुलिस व एसडीएम के साथ हाथापाई भी कर डाली।
विज्ञापन
बेहट क्षेत्र में गुरुवार को तहसील के सामने गठबंधन प्रत्याशी फजलुर्रहमान का रोड शो निकाला जा रहा था। इस दौरान कुछ सपा समर्थक सड़क पर आतिशबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर एसडीएम युगराज सिंह मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को आचार संहिता के उल्लंघन किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर सपा नेता व पूर्व एमएलसी ने एसडीएम युगराज सिंह के साथ अभद्रता कर दी। वहीं अन्य समर्थकों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सपा नेता ने एसडीएम के साथ हाथापाई भी कर दी। मामले संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सपा नेता को हिरासत में ले लिया। वहीं मामले में तहरीर लिखी जा रही है।
विज्ञापन