फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader Atul Pradhan said BJP has to defeat 2019 Lok Sabha elections

सपा नेता अतुल प्रधान बोले- इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे

Mon, 22 Oct 2018 09:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 22 Oct 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
SP leader Atul Pradhan said BJP has to defeat 2019 Lok Sabha elections
सपा की पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हस्तिनापुर से चली सपाइयों की पद यात्रा सोमवार को कमिश्नरी पार्क में आकर संपन्न हो गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव और सपा नेता अतुल प्रधान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यह पद यात्रा सरकार के खिलाफ किसानों और बेरोजगारों का गुस्सा है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में किसान और बेरोजगार भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। यह जुमलों की सरकार है, सिर्फ वादे करती है, उन्हें पूरे नहीं करती है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार फिर से सत्ता में आ गई तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, लेकिन पूरी उम्मीद है कि जनता भाजपा को सबक सिखाएगी, उन्हें सत्ता में नहीं आने देगी। नौजवानों को नौकरी का झांसा दिया था, किसानों को कर्ज माफी का। लेकिन पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर दिया, नौजवान बेरोजगार ही रह गए। बदायूं सांसद ने कहा कि भाजपा की दोनों सरकारी केंद्र की भी और यूपी की भी, हर तरह से फेल साबित हुई है। कालाधन लाने का वादा किया, जो सरकार पूरा न कर सकी। कानून व्यवस्था चौपट है। लगातार वारदातें हो रही हैं। अतुल प्रधान ने कहा कि अब यह पद यात्रा दिल्ली में होगी, जहां करीब ढाई माह बाद 25 हजार से ज्यादा लोग पद यात्रा करेंगे। भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि उनकी पद यात्रा सफल रही है। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे दिन यह पद यात्रा मवाना खुर्द से कमिश्नरी पार्क तक हुई। यात्रा का सपाइयों ने जगह-जगह स्वागत भी किया। सपा शहर अध्यक्ष आदिल चौधरी, सीमा प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, गौरव स्वरूप, आकिल मुर्तजा, परविंदर ईशु, मदन चौहान, नेहा गौड, संगीता राहुल, अनिता मिलन, मौ. अब्बास, बाबर चौहान, विपिन मनोठिया, आदिल सिद्दीकी, सरताज कुरेशी, शरीफ खान, जीशान सिद्दीकी, शाकिर हसन मुन्ना और नितिन कटारिया आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में गठबंधन होगा: राम गोविंद चौधरी
नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी पद यात्रा समापन से पहले शहर विधायक रफीक अंसारी के आवास पर गए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी में गठबंधन जरूर होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि यह घोषणा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। सपा भाजपा को उखाड़ने के लिए गठबंधन करने को पूरी तरह से तैयार है।

आकिल मुर्तजा और विवेक यादव के घर पहुंचे सांसद
बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव पद यात्रा खत्म होने के बाद पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आकिल मुर्तजा के आवास पर गए, जहां सपा केपूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। इसकेअलावा सांसद धर्मेंद्र यादव सपा नेता डॉ. विवेक यादव के घर सांत्वना देने गए। विवेक यादव की माता का पिछले सप्ताह देहांत हो गया था। वहां सपा नेता जितेंद्र गुर्जर आदि रहे।

नहीं जाने दिए ट्रैक्टर, तोड़ी बैरिकेडिंग
कमिश्नरी पार्क में पद यात्रा समापन के बाद हुई बैठक में सपाइयों को स्पीकर माइक की अनुमति नहीं मिली। सपाइयों ने पद यात्रा के दौरान जो कोडलैस माइक लेकर चल रहे थे, उसी में बोलकर सभा को संबोधित किया। इसके अलावा एसपी सिटी कमिश्नरी पार्क तक ट्रैक्टर नहीं जाने दिए, उन्हें पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान सपाइयों को पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी हुई। कार्यकर्ताओं को रोका गया तो उन्हें बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। इस दौरान फायरिंग का भी हल्ला मचा, हालांकि यह महज अफवाह निकली।

सपाइयों की आपसी कलह भी आई सामने
पद यात्रा केदौरान सपाइयों की आपसी कलह भी सामने आई। दरअसल, सपा की कई कद्दावर नेता पद यात्रा में शामिल नहीं हुए। वह नेता प्रतिपक्ष और बदायूं सांसद से अलग-अलग स्वागत कार्यक्रम में रहे, मगर कमिश्नरी पार्क पर पद यात्रा समापन और अन्य स्थानों पर वह पद यात्रा का हिस्सा नहीं बने। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का सोमवार को सर्किट हाउस पहुंचने पर सपाइयों ने स्वागत किया। इनमें सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, सैयद रिहानुद्दीन, विजय सिंह पाल, निरंजन सिंह और प्रशांत गौतम आदि रहे। वहीं इन्हीं सपाइयों ने बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव का लालपुर गांव केसामने स्वागत किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed