फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP Dehat may fall, report will be submitted today

रिश्वत प्रकरण: इस IPS अफसर पर गिर सकती है गाज, आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट, ये था पूरा मामला

Thu, 16 Mar 2023 05:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2023 05:59 PM IST
सार

Meerut News : यूपी में 20 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में इस IPS अफसर पर गाज गिर सकती है। इस मामले में आज रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
SP Dehat may fall, report will be submitted today
अनिरुद्ध सिंह, एसपी देहात, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने की वायरल वीडियो के मामले में एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर गाज गिर सकती है। बताया गया है कि डेढ़ साल पहले गोपनीय जांच रिपोर्ट काफी उलझी हुई थी। इसमें अनिरुद्ध कुमार के पक्ष में सीधी रिपोर्ट नहीं दी थी। पूर्व जांच में किसने और कैसे क्लीनचिट दी, इसको लेकर भी उच्चाधिकारियों में मंथन चल रहा है। 

विज्ञापन


मेरठ में एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में अनिरुद्ध 20 लाख रुपये मांगते दिखाई दे रहे हैं। एसपी देहात ने बताया था कि यह वीडियो डेढ़ साल पुराना है। उस समय वह एएसपी चेतगंज, वाराणसी थे। वहां पर स्कूल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को ट्रैप करने के लिए वीडियो बनाई थी। जिसमें उन्होंने क्लीनचिट मिलने की बात कहीं है।
विज्ञापन


हालांकि अब वीडियो वायरल हुआ है। इसमें फिर लखनऊ से जांच रिपोर्ट मांगी गई। वीडियो में ट्रैप वाली बात नहीं दिखाई दे रही है। इसे लेकर मेरठ से लखनऊ तक के आईपीएस अफसरों में अलग-अलग तरह की चर्चा भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलाभिषेक से आगबबूला हुए उलमा, बोले-ये इस्लाम के खिलाफ

वाराणसी ने तीन दिन में बुधवार तक जांच रिपोर्ट देने की बात कहीं थी। अब एक दिन ओर बढ़ाया है। बृहस्पतिवार यानी आज जांच रिपोर्ट आ सकती है। जिसके बाद एसपी देहात पर गाज गिर सकती है।

यह भी पढ़ें: महंगाई की ऐसी मार: फिर चूल्हे के धुएं में घुट रहीं महिलाएं, कबाड़ हो रहे गैस सिलिंडर, हैरान कर देगी ये रिपोर्ट

वहीं, वाराणसी में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गठित एसआईटी में शामिल अधिकारियों से भी बयान लेने की प्रक्रिया शुरू होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed