फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sp city take away all politician together

गुड़िया से गैंगरेप प्रकरण : नेताओं को अस्पताल लेकर पहुंचे एसपी सिटी  

Thu, 10 Aug 2017 11:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 10 Aug 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
sp city take away all politician together
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को सांप्रदायिक तूल देने की भी कोशिश की गई। वहीं, भाजपा विधायक और हिंदू संगठनों के नेताओं को एसपी सिटी ने खुद जिला अस्पताल ले जाकर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने वाले डॉक्टरों से बात कराई। जिसके बाद थाने पहुंचकर भीड़ को शांत किया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम किसी ने शोर मचा दिया कि दुष्कर्म का आरोपी छात्र दूसरे समुदाय का है। इसके बाद ही बखेड़ा होना शुरू हुआ। भाजपा विधायक के अलावा भाजपाई और हिंदू संगठनों के नेता भी मौके पर पहुंच गए। जगह-जगह बवाल होने लगा। मामला तूल न पकड़ ले इसलिए पुलिस पीड़ित छात्रा और उनके कुछ परिजनों को महिला थाने ले गई। इसके बाद एसपी सिटी खुद विधायक और हिंदू संगठनों के नेताओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां बच्ची का मेडिकल परीक्षण करने वाले चिकित्सक से बात कराई। बकौल एसपी सिटी परीक्षण में बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई। एसपी सिटी ने नेताओं से कहा कि वह बेवजह बवाल कर रहे लोगों के बीच जाकर उन्हें समझाएं। पुलिस बच्ची के परिजनों को भी संतुष्ट करने में लगी थी।
विज्ञापन


हम भी जिम्मेदार लोग हैं एसपी साहब
मेरठ। एसपी सिटी जब महिला थाने से नौचंदी थाने पहुंचे तो वहां मौजूद भाजपा विधायक और अन्य नेताओं से कहा कि अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है और आप यहां भीड़ जमा किए हैं। बेवजह शहर में जगह-जगह जाम लग रहे हैं। तीन जगह तो वह खुद जाम खुलवाकर आ रहे हैं। इस पर विधायक सोमेंद्र तोमर एसपी सिटी से बोले कि जिस तरह आप जिम्मेदार अधिकारी है, उसी तरह वह भी जनता के प्रति जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed