{"_id":"5a1489154f1c1b4e718b4ae8","slug":"south-indian-and-rajesthani-gehne-se-sajegi-bhvi-ki-dulhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ इंडियन, राजस्थानी गहनों से सजेगी भुवी की दुल्हन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ इंडियन, राजस्थानी गहनों से सजेगी भुवी की दुल्हन
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की दुल्हन नूपुर साउथ इंडियन और राजस्थानी गहनों से सजेगी। मंगलवार को भुवी की बहन रेखा अधाना ने आबू प्लाजा स्थित एक शोरूम पर ज्वैलरी की खरीदारी की।
विज्ञापन
23 नवंबर को होटल ब्रावुरा में भुवी अपनी बचपन की दोस्त नूपुर नागर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों परिवार शादी को लेकर उत्साहित हैं। रेखा ने बताया भुवी की दुल्हन के लिए उन्होंनेे डायमंड और सोने के विशेष गहने साउथ इंडिया और राजस्थानी डिजाइन के तैयार कराए हैं। दुल्हन के गहनों के साथ गिफ्ट के लिए सोने की रिंग भी खरीदी हैं। यह अंगूठी कुछ खास रिश्तेदारों को दी जाएंगी। शोरूम मालिक आकाश मांगलिक ने बताया कि भुवी का परिवार अक्सर यहां पर खरीदारी करने आता है।
विज्ञापन
कोलकाता से लौटते ही की लग्न की रस्म
मंगलवार को गंगानगर के जीपी कॉलोनी स्थित भुवी के आवास पर महिला संगीत का आयोजन किया गया। पैतृक गांव बुलंदशहर के लुहारली से भुवी के चाचा, ताऊ और उनके बच्चे, नोएडा से मामा का परिवार घर में रौनक बढ़ा रहा था। सभी लोग डांस करने में व्यस्त थे। भुवी की मम्मी इंद्रेश देवी, बहन रेखा, चाची सहित अन्य रिश्तेदार लोकनृत्य कर रही थीं। पिता किरनपाल सिंह, भुवी के कोच संजय रस्तोगी और यूपीसीए के सदस्य राकेश गोयल ने शादी की जिम्मेदारी संभाली है। शाम को भुवी का आवास रंगीन झालरों से जगमगा उठा। कारीगर फूलों से घर को सजाने का काम कर रहे थे। मंगलवार देर रात भुवनेश्वर कोलकाता से श्रीलंका के साथ टेस्ट मैच खेलकर मेरठ लौटे। नूपुर के घर से आये लगन की रस्म भुवी के हाथ में रखकर पूरी की गई। बुधवार को गढ़ रोड स्थित होटल ब्राड-वे-इन में महिला संगीत और भात का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
भुवी ने कहा जोरू का गुलाम नहीं, इसे प्यार कहते हैं
श्रीलंका के साथ टेस्ट मैच समाप्त कर फुरसत के पलों में भुवी और शिखर धवन की वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई। जिसमें शिखर भुवी पर कमेंट किया कि हमारा दोस्त जल्द जोरू का गुलाम बनने जा रहा है। जिस पर सीधे सादे दिखने वाले भुवनेश्वर कुमार ने चतुराई से जवाब दिया। इसे जोरू का गुलाम नहीं इसे प्यार कहते हैं। दोनों वीडियो में मस्ती के मूड में नजर आये, जो इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है।
रिसेप्शन में बार कोड से होगी एंट्री
23 नवंबर को होटल ब्रावुरा में दिन में भुवी और नूपुर की शादी होगी। वहीं रात में रिसेप्शन होना है। शादी के रिसेप्शन में एंट्री के लिए बार कोड दिया गया है, जो मेहमानों और खास लोगों को शादी के कार्ड के साथ भेजा गया है। होटल के मैनेजर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की शादी के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं। कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। एक बार कोड से एक ही आदमी को एंट्री मिलेगी।