फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sotiganj's Kabadi sold a stolen car in Faridabad

सोतीगंज के कबाड़ी ने फरीदाबाद में बेची थी चोरी की कार

Fri, 18 Dec 2020 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sotiganj's Kabadi sold a stolen car in Faridabad
मेरठ। सोतीगंज के कबाड़ी मतीन ने चोरी की कार को फरीदाबाद में बेच दिया। फरीदाबाद पुलिस ने चोरी की कार बरामद कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें पता चला कि मेरठ का कबाड़ी फरीदाबाद और दूसरे स्थानों पर चोरी हुई कार और अन्य वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर बेचता है। फरीदाबाद पुलिस बृहस्पतिवार देर शाम यहां पहुंची। एएसपी कैंट सूरज राय ने सोतीगंज में पहुंचकर जांच की। वहीं, गोदाम को जांच होने तक सील करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले सोतीगंज के कबाड़ी मतीन ने चोरी हुई कार को फरीदाबाद में एक युवक को बेचा था। फरीदाबाद पुलिस ने कार पकड़ ली। पूछताछ में पता चला कि कार सोतीगंज से आई थी। फरीदाबाद पुलिस बृहस्पतिवार को युवक को लेकर सदर बाजार पहुंची। यहां एसओ सदर दिनेश चंद्र को जानकारी दी। इस पर एएसपी सूरज राय सदर बाजार पुलिस व फरीदाबाद पुलिस के साथ मतीन के सोतीगंज स्थित गोदाम पर पहुंचे परंतु वह फरार मिला। मतीन की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी परंतु वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस को पता चला कि मतीन के गोदाम में अन्य कुछ वाहनों के पार्ट्स चोरी से संबंधित हो सकते हैं। इसके बाद एएसपी ने गोदाम को सील करा दिया। इस पर एएसपी सूरज राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गोदाम की फिर से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

कई राज्यों तक फैला है नेटवर्क
सोतीगंज के कबाड़ियों का वेस्ट यूपी के अतिरिक्त दिल्ली एवं हरियाणा तक नेटवर्क फैला है। मेरठ और आसपास के जिलों से चोरी के वाहनों को दूसरे राज्य में बेचा जा रहा है। वहीं, दूसरे राज्यों से चोरी किए वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर काटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed