{"_id":"5f6cf4cb66d7c7378b4304b5","slug":"sonipat-man-killed-by-sharp-weapon-dead-body-found-in-car-parked-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के युवक की धारदार हथियार से हत्या, बागपत के जंगल में खड़ी कार से बरादम हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के युवक की धारदार हथियार से हत्या, बागपत के जंगल में खड़ी कार से बरादम हुआ शव
Fri, 25 Sep 2020 01:04 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:04 AM IST
सार
- बागपत के गांव डौला के जंगल में खड़ी कार से शव हुआ बरामद
- पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
baghpat police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में अमीनगर सराय थानाक्षेत्र में मेरठ-बागपत रोड पर डौला गांव स्थित आर्यभट्ट कॉलेज के पास कार की डिग्गी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त सोनीपत निवासी जितेंद्र के तौर पर हुई है। एसपी अभिषेक सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। भारी वस्तु से प्रहार कर युवक की हत्या की गई है। खुलासे के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की है।
बृहस्पतिवार देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने आर्यभट्ट कालेज के पास खेतों को जाने वाली चकरोड पर एक कार खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी। सिंघावली अहीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कार की डिग्गी में युवक का शव पड़ा हुआ था। भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी।
एसपी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त महावीर सर्कलपुर खास रोड, सोनीपत के जितेंद्र के तौर पर हुई है। कार भी जितेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/