फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sonipat health department team arrested three accused from Janikhurd in Meerut who conducted embryo test

UP: लग्जरी कार में पकड़ा रैकेट, प्रेग्नेंट महिला को बताते थे गर्भ में क्या..? मेरठ से गिरोह के तीन शातिर दबोचे

Tue, 16 Apr 2024 11:39 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2024 11:39 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में चलती लग्जरी कार में भ्रूण परीक्षण करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Sonipat health department team arrested three accused from Janikhurd in Meerut who conducted embryo test
मेरठ में तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेरठ में जानीखुर्द क्षेत्र के टिकरी गांव के पास से भ्रूण परीक्षण करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी कार के अंदर अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण परीक्षण कर रहे थे। मुख्य आरोपी कार और अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर फरार हो गया। चार आरोपियों के खिलाफ जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत जिले के जिला स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक ने बताया कि काफी समय से उन्हें सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह कार में अल्ट्रासाउंड मशीन से चलते फिरते भ्रूण परीक्षण करता है। इसके लिए वह भ्रूण परीक्षण करने के लिए 30 हजार से 35 हजार रुपये तक लेते हैं। 

विज्ञापन

बताया गया कि काफी प्रयास के बाद इस गिरोह से उनकी टीम के सदस्य ने चार दिन पूर्व ग्राहक बनकर दो महिलाओं का भ्रूण परीक्षण करने के लिए संपर्क किया। गिरोह के सदस्य ने उनसे 70 हजार रुपये पहले मांगे। भ्रूण परीक्षण करने के लिए कौन सा दिन तय होना है, इसके लिए बाद में बताने के लिए कहा गया।

सोमवार सुबह भ्रूण परीक्षण करने वाले गिरोह के सदस्यों ने कॉल कर उन्हें जानी गंगनहर के पास पैसे लेकर भ्रूण परीक्षण के लिए बुलाया। सोनीपत के स्वास्थ्य विभाग की टीम दो पुलिस कर्मियों के साथ भ्रूण परीक्षण करने वाले गिरोह को मौके पर पकड़ने के लिए लग गई। दोपहर बाद एक ब्रेजा कार से भ्रूण परीक्षण करने वाले गिरोह के सदस्य जानी गंगनहर पुल के पास गांव टिकरी के रास्ते पर पहुंचे। वह कार में अल्ट्रासाउंड मशीन लिए थे। तय रुपये लेने के बाद वह एक महिला का अल्ट्रासाउंड करने लगे। इस बीच हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। टीम को देखकर आरोपी मौके से भागने लगे। 

यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा

विज्ञापन

वहीं, अल्ट्रासाउंड करने वाला मुख्य आरोपी नरेंद्र निवासी सोनीपत अल्ट्रासाउंड मशीन सहित कार लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि मौके से शक्ति सिंह पुत्र आशाराम निवासी बागपत, शौकीन पुत्र बल्ला निवासी गांव सांदल खुर्द सोनीपत और शहजाद पुत्र इंतजार निवासी राजपुर थाना सिंघावाली जिला हापुड़ को पकड़ लिया गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को जूते-चप्पल से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी को दिखाया वीडियो, कार्रवाई की मांग

जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी ने बताया कि डॉ. सुमित कौशिक ने चारों के खिलाफ नामजद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकड़े गए आरोपियों से 35 हजार रुपये, एक लैपटॉप बरामद किया गया है। फरार नरेंद्र की तलाश की जा रही है।

भ्रूण परीक्षण के मामले में कब-कब पकड़े गए आरोपी
21 जून 2023- सकौती में दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
8 जून 2023- ईव्ज चौराहे पर भ्रूण जांच सेंटर खुलासा, मशीनें बरामद
14 जून 2019- मेडिकल थाना क्षेत्र से दो लोग गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद

ऐसे पकड़ती है स्वास्थ्य विभाग की टीम
भ्रूण लिंग परीक्षण करने वालों के एक स्टिंग ऑपरेशन पर शासन दो लाख रुपये खर्च करता है। इनमें भ्रूण जांच या गर्भपात कराने वाले सेंटर को ढूंढने वाले व्यक्ति को 60 हजार रुपये दिए जाते हैं। जो महिला मिथ्या गर्भवती बनकर सेंटर में जाएगी, उसे एक लाख रुपये दिए जाते हैं। जो महिला के साथ सहयोगी बनकर जाएगा या जाएगी उसे 40 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसमें दोष सिद्ध होने पर पांच साल कैद और एक लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। डॉक्टर और जांच कराने वाले व्यक्तियों को समान कैद और जुर्माना हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed