फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   son said, father committed suicide due to increasing debt

होटल में खुदकुशी का मामला: बेटा बोला, गलत व्यवहार और कर्ज के कारण पिता ने की आत्महत्या

Fri, 18 Sep 2020 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
son said, father committed suicide due to increasing debt
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में होटल मैनेजर अरविंद का बेटा नवीन देररात गाजियाबाद से सदर बाजार थाने पहुंचा। नवीन ने बताया कि गलत व्यवहार और बढ़ते कर्ज के कारण पिता ने यह कदम उठाया। होटल मैनेजर ने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 2017 में दूसरी महिला सुमन से शादी कर ली थी। इस कारण पहली पत्नी (नवीन की मां) अपने बच्चों के साथ गाजियाबाद रहने लगी थी।
विज्ञापन


अरविंद कुमार मूल रूप से आजमगढ़ निवासी हैं। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद अरविंद के बेटे का नंबर लिया। सूचना मिलने के बाद नवीन रात करीब 11:30 बजे मेरठ पहुंचे। पुलिस के अनुसार, नवीन ने बताया कि उसके पिता सेना में सूबेदार पद से रिटायर्ड हैं। वह गंगानगर के ईशापुरम में रहते थे।
विज्ञापन

मानसिक संतुलन ठीक न होने के चलते 2017 में भी खुदकुशी का प्रयास किया था। इसके बाद सेना ने जांच की और उन्हें सेवानिवृत्त कर दिया। नवीन के अनुसार, अरविंद आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने लगे थे।

कई ट्रैफिक पुलिस वालों ने अपने बच्चों की नौकरी लगवाने के लिए उन्हें पैसा दिया था। बाद में परिजनों ने ईसापुरम का मकान बेचकर कर्ज उतारा। उन्होंने कई लोगों से पैसा उधार लिया था। इससे परेशान होकर पहली पत्नी बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहने लगी। अरविंद ने दूसरी शादी कर ली और फाजलपुर में रहने लगा।

बेटी ले जाने को तैयार नहीं नवीन
पुलिस के अनुसार, अरविंद ने अपने पिता और सौतेली मां की पहचान सुमन के रूप में की है। नवीन दोनों शव ले जाने को तैयार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करा दी है। वहीं सौतेली बहन को ले जाने से नवीन ने इनकार कर दिया। उसने कहा कि बच्ची उसके पिता की संतान नहीं है।

होटल मैनेजर और उसकी पत्नी का शव कमरे में मिला है। बच्ची की जान बच गई है। देर रात गाजियाबाद से आए होटल मैनेजर के बेटे ने दोनों शवों की पहचान की है। -अजय साहनी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed