फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   son of the school operator killed in Meerut by miscreants

मेरठ: घर में घुसकर स्कूल संचालक के बेटे की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

Sat, 16 Nov 2019 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Nov 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
son of the school operator killed in Meerut by miscreants
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र  में शुक्रवार देर रात तीन बदमाशों ने स्कूल संचालक के बेटे अजय मलिक उर्फ बिट्टू पुत्र सेंसर पाल मलिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और लूटपाट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीपी नगर के गगन विहार कॉलोनी में अजय मलिक उर्फ बिट्टू पुत्र सेंसर पाल मलिक अपने घर में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात्रि बारह बजे हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों का विरोध करने पर बदमाशों ने अजय मलिक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक बदमाश कल शाम से ही अजय मलिक के मकान की छत पर छुपा हुआ था जबकि उसके दो साथी देर रात बाइक पर सवार होकर मकान के पास खड़े हो गए और मैन गेट का ताला तोड़कर मकान में दाखिल हो गए।

इसके बाद बदमाश ऊपर की ओर चले गए। यहां ऊपर के फ्लोर पर अजय मालिक के बैडरूम का गेट खुला हुआ था। बदमाशों ने अजय के कमरे में घुसते ही चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया गया कि अजय का दाहिना पैर खराब है जिसके कारण वह बचकर नहीं भाग सके। 

वहीं, अजय की पत्नी रचना जान बचाकर अपने कमरे से दूसरे रूम में भागी और अपने ससुर को सारी घटना की जानकारी दी। ससुर सेंसर पाल मालिक ने बदमाशों को रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन बदमाश उनके दाहिने हाथ पर चाकू से हमला करके मैन गेट के रास्ते से निकलकर मकान के बराबर से होते हुए फरार हो गए। 

वहीं घटना के बाद अजय के परिजनों ने बिना पुलिस को बताये ही उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन अजय के शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार घर में खून के छींटे फैले हुए हैं। बताया गया कि स्कूल संचालक के पिता ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने उनके हाथ पर चाकू से हमला करते हुए फरार हो गए।

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं एसपी सिटी सीओ ब्रहमपुरी इस्पेक्टर टीपी नगर व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीपी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed