फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: son of sweets seller missed

मेरठ: रक्षाबंधन पर मिठाई विक्रेता का बेटा लापता, बदमाशों ने खून निकालकर छोड़ा, बदहवास हालत में घर पहुंचा वंश

Mon, 23 Aug 2021 02:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 23 Aug 2021 02:47 PM IST
सार

परिजनों के अनुसार रात में वंश लौटा तो वह बदहवास हालत में था। उसने इतना ही बताया कि बाइक सवार बदमाश किसी जगह पर ले गए थे और वहां तीन बच्चों का खून निकाला गया।

विज्ञापन
Meerut News: son of sweets seller missed
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 में मिठाई विक्रेता लाल सिंह का 12 वर्षीय बेटा वंश नालंदा विद्यापीठ के पास अपने दोस्त के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। मगर, देर शाम तक भी नहीं लौटा। तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। वहीं, रात करीब दस बजे बच्चा बदहवास हालत में घर पहुंचा तो परिजन घबरा गए।

विज्ञापन


बाद में उसने बताया कि दोस्त के घर के पास से बाइक सवार बदमाश उसे और दो अन्य बच्चों को लेकर गए थे। उन्होंने सीरिंज से उनके शरीर का खून निकाला और धमकी देते हुए आरएन इंटरनेशनल स्कूल के पास फेंक गए। लाल सिंह की क्षेत्र में ही अमित स्वीट्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक, रविवार दोपहर तक वंश घर पर ही था। दोपहर बाद करीब ढाई बजे वह दोस्त के पास किताब लेने की बात कहकर घर से गया था। काफी देर तक भी वह घर नहीं लौटा तो उनकी चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास काफी तलाश किया। शाम तक वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रात में वंश लौटा तो वह बदहवास हालत में था। उसने इतना ही बताया कि बाइक सवार बदमाश किसी जगह पर ले गए थे और वहां तीन बच्चों का खून निकाला गया। थाना प्रभारी देवेश कुमार का कहना है कि अभी यह पता नहीं चला है कि बच्चों को ले जाने और खून निकालने के पीछे क्या वजह रही। इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि बच्चों को ले जाने के पीछे तंत्र मंत्र की कोशिश भी हो सकती है। वंश एक स्कूल में क्रिकेट का अभ्यास भी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed