फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son of retired colonel used to smuggle alcohol on the car by writing ARMY, police arrested

शराब तस्करी में रिटायर्ड कर्नल के बेटे सहित सात धरे, 463 पेटी शराब बरामद

Sun, 18 Jun 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 18 Jun 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
Son of retired colonel used to smuggle alcohol on the car by writing ARMY, police arrested
रिटायर्ड कर्नल का बेटा गिरफ्तार

शराब तस्करी में रिटायर्ड कर्नल के बेटे सहित सात आरोपियों को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से हरियाणा, अरुणाचल व हिमाचल प्रदेश की 463 शराब की पेटी बरामद हुई है। पुलिस का दावा कि रिटायर्ड कर्नल का बेटा अपनी ऑल्टो से शराब की सप्लाई करता था। उसकी कार पर आगे-पीछे आर्मी लिखा हुआ है, इसका फायदा उठाकर वह पुलिस की आंखों से बचा हुआ था।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान और सीओ ब्रह्मपुरी बीएस वीर कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि परतापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कतई मिल परतापुर के पास एक गोदाम पर छापा मारा। जहां से एक आल्टो, सेंट्रो और डीसीएम में शराब लदी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस ने 463 शराब की पेटी व 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने कहा कि शराब तस्करी में आरोपी विक्रम शर्मा उर्फ विक्की निवासी बी-56 गंगाधाम गंगानगर है, जो रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र कुमार का बेटा है। विक्रम की आल्टो (बहन के नाम है) पर आर्मी लिखा है। इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा का कहना कि विक्रम कैंटोमेंट बोर्ड इलाके में शराब की तस्करी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह का सरगना मंगलसेन बताया
सीओ ब्रह्मपुरी बीएस वीर कुमार ने बताया कि इस गिरोह का सरगना मंगलसेन निवासी 754 सैनिक विहार, कंकरखेड़ा है। परतापुर, ब्रह्मपुरी, टीपीनगर, कंकरखेड़ा, सरधना समेत कई थानों से शराब तस्करी में जेल जा चुका है। आरोपी देवेंद्र जाट निवासी पानीपत, हरियाणा से उसकी अच्छी साठगांठ है। वह हरियाणा से शराब भिजवाता है। देवेंद्र ने कतई मिल के पास किराये पर गोदाम लिया हुआ था, जहां से शराब की तस्करी चलती थी।

मैं शराब लेने आया, मुझको फंसाया

Son of retired colonel used to smuggle alcohol on the car by writing ARMY, police arrested
पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचा

प्रेसवार्ता में रिटायर्ड कर्नल के बेटा विक्रम ने बताया कि वह तो सिर्फ शराब लेने के लिए कतई मिल पर गया था। इंस्पेक्टर परतापुर ने उसको पकड़कर शराब तस्कर बनाया है। वह बीएससी कर चुका और मीनाक्षीपुरम गंगानगर में उसका कारोबार है। हालांकि इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि विक्रम झूठ बोल रहा है। विक्रम काफी दिनों से इस गिरोह से जुड़ा हुआ है। इस तस्करी में आरोपी मंगलसेन के साथ विक्रम शर्मा, गुल मोहम्मद ने पैसा भी लगाया हुआ है। उसके खिलाफ पुलिस के पास सुबूत भी हैं। 

मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में नेटवर्क 
पुलिस का दावा है कि इस शराब तस्करी का मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बागपत समेत कई जिलों में बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है। आरोपियों ने कई शराब के ठिकाने पुलिस को बताए हैं। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश देकर अन्य आरोपियों का पता लगाएगी। 

ये पकड़े गए आरोपी 
विक्रम शर्मा उर्फ विक्की पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी बी-56 गंगाधाम गंगानगर, मंगलसेन पुत्र स्व. मांगेलाल निवासी 754 सैनिक विहार कंकरखेड़ा, गुल मोहम्मद उर्फ गुल्लू पुत्र अली निवासी जहांगीरपुर भोजपुर गाजियाबाद, गोविंद उर्फ गौरव पुत्र रणधीर कश्यप निवासी रोहटा रोड फाजलपुर कंकरखेड़ा, बलविंद्र सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला थानेसर कुरुक्षेत्र हरियाणा, शेखू पुत्र रफीक निवासी शोभापुर कंकरखेड़ा और रिहान पुत्र रियाजुद्दीन निवासी जहांगीर भोजपुर गाजियाबाद पकड़े है। जबकि देवेंद्र जाट निवासी पानीपत हरियाणा फरार हो गया। आरोपियों से दो कार, दो बाइक और एक डीसीएम बरामद की है।

मुख्य बातें
कताई मिल के पास छापा पुलिस ने छापा मारकर सात आरोपी धरे, 463 शराब की पेटी बरामद
मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत कई जिलों में करते थे तस्करी, एक आरोपी मौके से फरार

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed