{"_id":"600dd8928ebc3e31874ef568","slug":"son-of-fruit-trader-kidnapped-from-shyam-nagar-meerut-news-mrt522163911","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम नगर से फल व्यापारी के बेटे का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम नगर से फल व्यापारी के बेटे का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी फल व्यापारी के दस वर्षीय बेटे का रविवार को अपहरण कर लिया गया। पूरा दिन तलाश करने के बाद भी बेटे के न मिलने पर व्यापारी ने देर रात मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस और परिजनों ने श्यामनगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो एक आरोपी बालक को ले जाता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पुलिस के अनुसार श्यामनगर गली नंबर सात निवासी आबिद फल व्यापारी है। आबिद का दस वर्षीय बेटा शारिक रविवार सुबह करीब 11 बजे श्यामनगर से किराना का सामान लेने गया था। घंटों बाद भी जब शारिक वापस नहीं आया तो उसकी मां गुलिस्ता ने इसकी जानकारी पति आबिद को दी। जानकारी मिलने पर आबिद ने शारिक की आसपास के इलाके और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। देर रात आबिद ने इसकी सूचना लिसाड़ी गेट थाने की पिलोखड़ी रिपोर्टिंग चौकी पर पहुंचकर दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार श्यामनगर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए गए तो इस दौरान एक युवक शारिक को ले जाता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद मिला। चौकी इंचार्ज करतार सिंह ने सीसीटीवी फुटेज लेने के बाद आरोपी की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बेटे को जल्द करें बरामद
बेटे शारिक का अपहरण होने की सूचना पर परिजनों में चिंता फैल गई। परिजनों ने पुलिस से बेटे को जल्द बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चे की हर संभव जगह तलाश की जा रही है।