{"_id":"5ec689d88ebc3e907234b4ad","slug":"son-murder-his-father-after-beaten-to-death-sent-to-jail-with-sister-and-mother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वारदात: तंत्र-मंत्र के चलते पिता की डंडे से पीटकर हत्या, पूरे परिवार ने मिलकर रची थी साजिश, तीन का भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: तंत्र-मंत्र के चलते पिता की डंडे से पीटकर हत्या, पूरे परिवार ने मिलकर रची थी साजिश, तीन का भेजा जेल
Thu, 21 May 2020 07:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 21 May 2020 07:32 PM IST
सार
- पिता को डंडे से पीटकर और गला घोंटकर हत्या करने के मामले में खुलासा
- तांत्रिक क्रिया के चलते पूरा परिवार ने साजिश रचकर की थी सुशील की हत्या
- सुशील की हत्या के मामले में दोनों बेटे, बेटी और पत्नी को भेजा जेल
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के गंगोह में मनमुटाव के चलते बेटे ने मां और बहन को नशीली गोली खिलाकर सुलाने के बाद अपने ही पिता को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और चंद घंटों बाद ही मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने मृतक के दोनों बेटों, बेटी और पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सुशील हत्याकांड की जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जमीन के लालच के चक्कर में पूरे परिवार ने साजिश रच कर तांत्रिक क्रिया के चलते सुशील की हत्या की थी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी 50 वर्षीय सुशील की 19 मई की रात हत्या हो गई थी। सुशील के बड़े बेटे अक्षय ने अपने छोटे भाई सागर पर डंडे से पीट-पीटकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान कोतवाली प्रभारी भागवत सिंह ने बताया कि मृतक सुशील की उसके बेटे सागर ने हत्या की है। सुशील के घर में काफी दिनों से जमीन के लालच को लेकर तांत्रिक क्रिया चल रही थी जिसका सुशील कुमार विरोध कर रहा था।
इसी बात को लेकर परिवार के लोग उससे मनमुटाव रखने लगे और पूरा परिवार एक ओर हो गया। सुशील कुमार अकेला पड़ गया था। मौका देख कर पूरे परिवार ने साजिश रची और वारदात वाली रात सागर ने घटना को अंजाम दे दिया।
पुलिस ने सागर के साथ ही मृतक के बड़े बेटे अक्षय, पत्नी ममता, बेटी पूजा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि मामले में बड़े बेटे की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट खारिज करते हुए एक रिश्तेदार संदीप की तहरीर पर चारों के खिलाफ दूसरी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें सागर के खिलाफ हत्या जबकि बाकि तीनो के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने की धारा में कार्रवाई की गई है।