फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   son killed his father brutally in Meerut, dead body found nude in house

निर्मम हत्या: मेरठ में बेटे ने पिता को धारदार हथियार से काटकर बर्बरता से उतारा मौत के घाट, बिना कपड़ों के मिला शव

Mon, 13 Sep 2021 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Sep 2021 11:04 AM IST
सार

बुर्जुग की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए बेटे अभिशांत को हिरासत में लिया है। पूछताछ में अभिशांत ने हत्या की बात कबूल कर ली। 

विज्ञापन
son killed his father brutally in Meerut, dead body found nude in house
मृतक विजयपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे भराला में रविवार देर रात एक पुत्र ने अपने ही पिता की बर्बरता से धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या कर डाली। बुजुर्ग पिता का शव घर के कमरे में नग्न अवस्था में जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे अभिशांत को हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ में हत्या करना कबूल किया है। वहीं बुर्जुग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के भराला गांव में बुजुर्ग विजयपाल की बेटे ने धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। सोमवार सुबह बुजुर्ग का शव घर के ऊपर के कमरे में खून से लथपथ मिला। 
विज्ञापन


बेरहमी से काटे पिता के हाथ-पांव
जानकारी के अनुसार भराला निवासी बुजुर्ग विजय पाल का शव जिस हालत में जमीन पर पड़ा मिला, उसे देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : अंतिम विदाई: चिता में पति को निहारती रही पत्नी, टूट गए सपने... अधूरी रह गई जिंदगी, सैल्यूट कर कहा- ‘आई लव यू’

पैसे के विवाद में की हत्या
हत्या की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए बेटे अभिशांत को हिरासत में लिया। पूछताछ में अभिशांत ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी बेटे की निशानदेही पर एक फरसा बरामद कर लिया। वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पैसे के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की है। वहीं एसपी देहात व सीओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

पूर्व प्रधान उपेंद्र के खेत से मिला फरसा
पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिशांत ने बताया कि वह रात में ऊपर ही सो रहा था। उसके पिता अंदर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे। उसने सोते हुए पिता पर फरसे से वारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान उपेंद्र के खेत से घटना में शामिल फरसा बरामद कर लिया है। 

पुलिस को अभी तक की जांच में यह जानकारी मिली है कि बेटे ने जमीन बेचने के बाद पिता द्वारा पैसे खर्च करने को लेकर हुए विवाद में हत्या की है। बताया गया कि जमीन बेचने के बाद पिता घर से चला गया था और अब फिर से गांव में आने लगा था। इसको लेकर हुई बैठक में विवाद हुआ और रात में वीभत्स तरीके से बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

पुलिस को गुमराह करता रहा हत्यारा, सख्ती करने पर उगला सच
पुलिस के पहुंचने पर पहले तो आरोपी बेटे ने कहा कि रात में उसे बदमाशों द्वारा बंधक बना दिया गया था और उसके पिता की हत्या कर बदमाश फरार हो गए। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए खुद पिता की हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने थोड़ी दूर जाकर ही पूर्व प्रधान के खेत से फरसा बरामद कर लिया। 

हैवान बने बेटे ने अपने पिता की हत्या बहुत ही निर्ममता से की है। उसने पिता की गर्दन पर भी फरसे से कई वार किए गए हैं। यहां तक कि पैर और हाथ कटे हुए हैं। यही नहीं, आरोपी बेटे न पिता के शरीर पर एक भी कपड़ा तक नहीं छोड़ा। इस वारदात को जिसने भी देखा वह यही कह रहा था कि हे भगवान ऐसे बेटे किसी को न दे जो अपने पिता को इतनी बर्बरता से मार दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed