फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son in Law shot dead his wife, son and father in law in Saharanpur district

दरिंदा बना दामाद: ससुर और पत्नी के साथ मासूम बेटे को गोलियों से भूना, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 04 Nov 2019 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Nov 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Son in Law shot dead his wife, son and  father in law in Saharanpur district
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को एक दामाद ने ससुराल पहुंचकर अपने ससुर और पत्नी को मासूम बेटे के साथ गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद ने खुद को भी गोली मार ली।

विज्ञापन


ससुर और मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं, आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक साथ तीन मौतों से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर मनिहारन में बड़गांव थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह एक साथ तीन हत्याओं से हड़कंप मच गया। गांव जानखेड़ा में नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव देद्पुर निवासी सचिन की ससुराल है। सचिन की पत्नी पिछले आठ साल से अपने बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सचिन ससुराल पहुंचा और अपने ससुर व पत्नी और बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसके बाद खुद को भी उसने गोलियों से उड़ा लिया। इसमें ससुर और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल दामाद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में सामने आया कि सात साल पहले आरोपी दामाद सचिन ने अपने साले को गोली मार दी थी, जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।

आज उसने दिन निकलते ही इस बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed