फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son carrying on the birthday cake young man killed

बेटे के पहले जन्मदिन पर केक लेकर जा रहे युवक की हत्या, दूसरे समुदाय की युवती से किया था लव मैरिज

Tue, 18 Jul 2017 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 18 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Son carrying on the birthday cake young man killed
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मोरना (मुजफ्फरनगर) में कस्बा भोकरहेड़ी में बेटे के जन्मदिन पर केक लेकर जा रहे युवक नसीम की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसने दो साल पहले कस्बे की ही दूसरे समुदाय की एक युवती से शादी की थी। हत्या का आरोप युवती के परिवारीजनों पर लग रहा है। घटना से आक्रोशित नसीम के परिवारीजनों और समुदाय के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लक्सर- भोकरहेड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। तनाव के चलते आरोपी के घर और कस्बे में पीएसी तैनात कर दी गई है। आला अधिकारी भी कस्बे में कैंप किए हुए हैं।

विज्ञापन


नसीम (24) पुत्र तसलीम थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला पठानान का रहने वाला था और कपड़ा व्यापारी था। सोमवार को उसके अब्दुल्ला का पहला जन्म दिन था।  घटना के वक्त नसीम अपने चचेरे भाई कादर खान केक  मोरना से खरीद कर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही ये कस्बे में सरकारी ट्यूबवेल के सामने पहुंचे तभी पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने इनकी बाइक के सामने साइकिल गिरा दी। बाइक रुकते ही आधा दर्जन हमलावरों ने तमंचे, धारदार हथियार और डंडों से नसीम पर हमला कर दिया। कादर खान भागकर नजदीक स्थित ईंट भट्ठे में जाकर छिप गया। इसी बीच हमलावरों ने नसीम को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर इंटर कॉलेज के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे युवक घटनास्थल की ओर दौड पड़े, उन्हें आता देख हमलावर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने जैसे ही शव को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क उठे और धक्का-मुक्की कर पुलिस से शव छीन लिया। मौके पर पहुंचे भोपा सीओ मोहम्मद रिजवान और थानाध्यक्ष भोपा ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। एसएसपी अनंत देव तिवारी, एसपी देहात अजय सहदेव, एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी आस पास के थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा नजर मोहम्मद उर्फ राजू की तहरीर देकर कस्बे के प्रदीप पुत्र राजेश, राजेश पुत्र रामसिंह, सोनू पुत्र राकेश और नीटू पुत्र भूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि नसीम ने 2015 में राकेश की पुत्री पिंकी को घर से भगाकर उसके साथ शादी कर ली थी। नामजद आरोपी पिंकी के परिवारीजन हैं।

विज्ञापन

अबोध बच्चे के जन्मदिन पर मातम

Son carrying on the birthday cake young man killed
घटनास्थल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अबोध बच्चे के जन्मदिन पर उसके सिर से पिता का साया छिन गया। उसके पिता की मौत से घर में मातम पसर गया। सारी तैयारियां धरी रह गई। इस घटना को लेकर गम और गुस्से का माहौल है। इस घटना से नाराज लोगों ने हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोरना-लक्सर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस कप्तान की मनुहार पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा ठंडा पड़ा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए आरोपी के घर के साथ ही भोकरहेड़ी में पीएसी तैनात कर दी गई है।
 
थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला पठानान निवासी कपड़ा कारोबारी नसीम पुत्र तसलीम के एक वर्षीय बेटे अब्दुल्ला का सोमवार को जन्मदिन था। पहले जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बच्चे की मां आयशा ने घर में धूमधाम से तैयारी की थी। महिला आयशा ने अपने पति नसीम को जन्मदिन पार्टी का सामान लेने के लिए बाजार भेजा था। उसका पिता दोस्त की मोटरसाइकिल से चचेरे भाई कादर खान के साथ मोरना गया था। केक लेकर लौटते समय गांव के समीप ही नसीम की हत्या कर दी गई। किसी तरह जान बचाकर उसका साथी कादर खान ईंट भट्ठे में छिप गया। थोड़ी देर में ही हत्या की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस घटना से लोगों का पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। मोरना चौकी प्रभारी राजेश यादव की टीम जैसे ही शव को उठाने लगी, तो ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर शव को पुलिस से छीन लिया। भोपा सीओ मोहम्मद रिजवान और थानाध्यक्ष विजय सिंह ने मामले को आला अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही जिले के अन्य आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।  घंटों की मशक्कत के बाद परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होने के आश्वासन पर जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दूसरे संप्रदाय की लड़की से की थी शादी
दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग के चलते शादी करना ही नसीम की हत्या कारण बना। मृतक के चाचा की ओर से लड़की पक्ष के लोगों को हत्या में नामजद कराया गया है।
नसीम ने जुलाई 2015 में नगर के कबीर पंथी समाज के राकेश पुत्र राम सिंह की पुत्री पिंकी से प्रेम प्रसंग के चलते  घर से भागकर शादी कर ली थी, जिससे खफा होकर एक संप्रदाय के लोगों ने कस्बे में पंचायतों का आयोजन कर लड़की को जबरदस्ती घर से उठाकर शादी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में लड़की के पिता राकेश ने नामजद तहरीर देकर नसीम, फहीम, हारुन, आमिर व पिता तसलीम, माता नसरीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। दो माह बाद राकेश पर खेत में ट्यूबवेल पर जानलेवा हमला करने को लेकर राजू और अन्य के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी हुई। पुलिस का कहना है कि वारदात भी प्रेम प्रसंग की रंजिश से जुड़ी है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। नसीम की हत्या से बहन सन्नो, इशरत, साजमीन, फोजिया, शाजिया और भाई फहीम, हारून, आमिर व पत्नी आयशा का रो-रोकर बुरा हाल है। नसीम बाहर के शहरों में कपड़े का कारोबार करता था। पिछले कुछ समय से वह घर आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed