{"_id":"6245f615f108947bf200a1f0","slug":"somendra-tomar-has-reached-to-meerut-said-ring-road-and-airport-will-be-on-priority","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मंत्री बनने के बाद मेरठ पहुंचे सोमेंद्र, जनता से किया बड़ा वादा, पहली प्राथमिकता में रहेंगी ये दो योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मंत्री बनने के बाद मेरठ पहुंचे सोमेंद्र, जनता से किया बड़ा वादा, पहली प्राथमिकता में रहेंगी ये दो योजनाएं
Fri, 01 Apr 2022 12:12 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:12 AM IST
सार
मेरठ पहुंचे उर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने जनता से बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता में रिंग रोड और हवाई पट्टी रहेगा।
विज्ञापन
जनता को संबोधित करते मंत्री स्वतंत्र प्रभार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद मेरठ पहुंचे डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का सम्मान हमेशा उनकी प्राथमिकता में रहेगा। आमजन के भरोसे पर खतरा उतरते हुए वह क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे। तोमर ने कहा कि मेरठ में रिंग रोड, हवाई अड्डा उनकी प्राथमिकता में रहेगा। ऊर्जा के क्षेत्र में भी आधुनिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. सोमेंद्र तोमर ने गुरुवार सुबह पत्नी अंजली तोमर और पुत्र रुद्रांश तोमर के साथ औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर महादेव की पूजा अर्चना की। इसके बाद वह शास्त्रीनगर स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे। वहीं शास्त्रीनगर बी ब्लॉक व्यापार संघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। शाम को बिजली बाईपास स्थित भड़ाना फार्म हाउस में कार्यकर्ताओं के सम्मान में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोमेंद्र तोमर का पटका पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अफसर भी हैरान: पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, श्रम कल्याण विभाग अध्यक्ष सुनील भराला, एमएलसी प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, गुर्जर सभा के अध्यक्ष भंवर सिंह, सचिव विरेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील भड़ाना सहित गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का फूल मालाओं से स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के आरोपियों के घरों में तोड़फोड़, देखिए तस्वीरें
कवयित्री तुषा शर्मा, कवि मुनीश शर्मा और गायक हरेंद्र नागर ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में गुर्जर समाज के प्रमुख नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर शोक व्यक्त किया।