फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Somendra Tomar gave NOC for the airport, money given for Inner Ring Road

हवाई अड्डे के लिए एनओसी, इनर रिंग रोड के लिए दिलाएं धनराशि : डा. सोमेंद्र तोमर

Tue, 08 Jan 2019 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Jan 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Somendra Tomar gave NOC for the airport, money given for Inner Ring Road
मेरठ न्यूज
मेरठ में दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत मेरठ से शीघ्र हवाई उड़ान की जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराने सहित कई मांगें रखीं।
विज्ञापन

डा. सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री से रीजनल कनेक्टिविटी के लिए जीएमआर से अनापत्ति, ग्राम गगोल व फफूंडा में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मेरठ की प्रस्तावित इनर रिंग रोड के लिए वित्तीय वर्ष में धनराशि स्वीकृत कराने, जिला स्तर पर अवैध कमेले व कटान करने वालों की जांच कर कठोर कार्रवाई करने व खिलाड़ियों के लिए खेल विश्वविद्यालय बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पंचायती राज समिति द्वारा कराये गये कार्यों से भी अवगत कराया। बताया कि पूरे प्रदेश में क्षेत्र पंचायतों में पहली बार ऑडिट शुरू हुआ है। रोस्टर प्रणाली लागू कराई गई है। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को ध्यान से सुना और जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पंचायती राज समिति के सदस्य अरुण पाठक, डा. सतीश द्विवेदी, भूपेंद्र चौबे, डा. मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Somendra Tomar gave NOC for the airport, money given for Inner Ring Road
मेरठ न्यूज

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद से मंत्रालय तक उठाईं कई मांगें

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को संसद में एक तरफ जहां काली नदी को प्रदूषण मुक्त करने की मांग उठाई। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम एवं रोजगार तथा रेलमंत्री से मिलकर अलग-अलग मांगें रखीं। 
राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर से निकल कर मेरठ होते हुए कन्नौज तक काली नदी जाती है जो वहां गंगा में मिलती है।

इस नदी की स्थिति घरेलू सीवेज, अवैध पशु कटान के अपशिष्ट तथा औद्योगिक प्रदूषण के कारण अत्यंत चिंताजनक है। गंगा की सहायक नदी होने के कारण भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे में काली नदी को शामिल किया जा चुका है। ऐसे में इस नदी को प्राथमिकता पर प्रदूषण मुक्त कराने की दिशा में काम कराया जाए। 

वहीं दूसरी तरफ रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों को रखा। उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि सर्दी के मौसम में नौचंदी एक्सप्रेस , संगम एक्स्प्रेस  व राज्यरानी एक्सप्रेस बहुत देर से आ और जा रही है जिससे यात्रियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कृपया इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।

इसके अतिरिक्त भी सांसद ने कई समस्याओं को रखा। वहीं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के राज्यमंत्री संतोष गंगवार से मुलाकात कर सांसद ने कहा कि मेरठ में लगभग 80 हजार ईएसआई कार्ड धारक हैं। उनके लिए 100 बेड के अस्पताल की स्थापना की जाए, ताकि वह अपना सुलभ तरीके से इलाज करा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed