फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Somebody created chandrayaan-2 and someone made a robot

किसी ने चंद्रयान-दो बनाया तो किसी ने रोबोट

Wed, 18 Dec 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Somebody created chandrayaan-2 and someone made a robot
किसी ने चंद्रयान-2 बनाया तो किसी ने रोबोट
विज्ञापन

मेरठ। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। जरूरत होती है उसे निखारने और सही मंच देने की। कम सुविधाओं में भी सरकारी इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने ऐसे मॉडल बनाए, जो पर्यावरण, विज्ञान और खेती के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। किसी ने चंद्रयान-2 बनाया तो किसी ने रोबोट से खेती को आसान बनाने और आग बुझाने का तरीका सुझाया। मॉडलों के जरिये पराली जलाने से फैलने वाले प्रदूषण को रोकने के उपाय बताए तो घरेलू कचरे से जैविक खाद्य निर्माण का तरीका और बिना मिट्टी खेती करने की तरकीब बताई गई।
सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में मंगलवार को चार दिवसीय मॉडल प्रदर्शनी शुरू हो गई। छात्र-छात्राओं के मॉडल्स कृषि पद्धति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक विकास, भावी परिवहन और संचार, शैक्षिक खेल और गणितीय प्रतियोगिता पर आधारित हैं। इस 47वीं राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित और पर्यावरण मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन नेशनल फिजिकल लैब दिल्ली से जुड़े वैज्ञानिक डॉ. आरके कोटनाला ने किया। वह इससे पहले भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में कार्यरत थे। यह प्रदर्शनी 20 दिसंबर तक चलेगी। इसका आयोजन मानव संसाधन विकास मंत्रालय और राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य जनमानस और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना जागृत करना है। इसमें 36 कमरों में प्रदेशभर के मॉडल्स का प्रदर्शन किया जा रहा है। हर मंडल से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। जैसे-बरेली, वाराणसी, बलिया, आजमगढ़, प्रयागराज और गोरखपुर आदि। प्रदर्शनी में प्रदेश के हर मंडल से 24 चयनित प्रतिभागी यानि 432 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। किसी ने वायु प्रदूषण से बचाव का मॉडल बनाया है, तो किसी ने प्रदूषित पानी को स्वच्छ बनाने और इस्तेमाल में लाने तरकीब बताई है। प्राकृतिक चिकित्सा, वाटर हार्वेस्टिंग और स्मार्ट डस्टबिन के मॉडल भी तैयार किए गए हैं। इस प्रदर्शनी का विषय है, सत्त विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी। इसमें चुने गए प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। इनका मूल्यांकन 18 विशेषज्ञ करेंगे। 18 और 19 दिसंबर को जिले के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी देखने के लिए बुलाया गया है। बालिकाओं के लिए दोनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक व्यवस्था है, जबकि बालकों के लिए दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रदर्शनी खुली रहेगी। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय शौकीन सिंह, प्रधानाचार्य एसडी इंटर कॉलेज सुदीप शर्मा, केके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह, डीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा, महेश गुप्ता और सुरेंद्र नाथ पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed