फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   soliders abduction on National Highway, demolition of ARTO car at meerut

यूपी: हाईवे पर दबंगई, दो सिपाहियों का अपहरण, एआरटीओ की गाड़ी में तोड़फोड़

Wed, 27 Jun 2018 02:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 27 Jun 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
soliders abduction on National Highway, demolition of ARTO car at meerut
सिपाही को खींचता युवक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दौराला में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करना आरटीओ की प्रवर्तन टीम को भारी पड़ गया। ओवरलोड ट्रक पकड़े जाने से बिफरे ट्रांसपोर्टर ने अपने साथियों के साथ न केवल प्रवर्तन टीम के साथ अभद्रता की बल्कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। दो सिपाहियों का अपहरण कर ले गए। एआरटीओ की तरफ से ट्रांसपोर्टर समेत दो दर्जन युवकों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एआरटीओ दिनेश कुमार मंगलवार दोपहर टीम के साथ दौराला-सरधना मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसके बाद वह दौराला हाईवे पर पहुंच गए। वहां खतौली की ओर से एक ओवरलोड ट्रक आ रहा था, जिसमें रोड़ी भरी थी। एआरटीओ ने उस ट्रक को रुकवा लिया और उसका वजन कराया तो 26 टन माल मिला। इस बीच चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ट्रक रुस्तम ट्रांसपोर्ट का बताया गया है।
विज्ञापन


एआरटीओ के साथ भी अभद्रता 
ओवरलोडिंग होने के कारण एआरटीओ ने ट्रक का तीस हजार सौ रुपये का चालान काट दिया और ट्रक को उनका एक सिपाही चलाकर मेरठ ले जाने लगा। सूचना पर ट्रांसपोर्ट संचालक पल्लवपुरम निवासी विक्रांत चौधरी अपने साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर वहां पहुंचा और पल्लवपुरम फेस वन के सामने उन्होंने एआरटीओ की गाड़ी व ट्रक के सामने अपनी गाड़ी लगाकर रोक लिया। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया और एआरटीओ के साथ भी अभद्रता करते हुए उनकी सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही वे अपने ट्रक को भी जबरन छुुड़ाकर ले गए। एआरटीओ ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों और पुलिस को दी। इस पर सीओ दौराला और पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रांत चौधरी और वृंदावन मोदीपुरम निवासी विकास जैन को हिरासत में लेकर उनकी स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। एआरटीओ ने विक्रांत चौधरी समेत दो दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में सरकारी काम में बाधा डालने, अपहरण का प्रयास, धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : उफ! ऐसे हैं डायल-100 वाले, पुलिसकर्मी की करतूत कैमरे में कैद

सिपाहियों को गाड़ी में डालकर ले गए

soliders abduction on National Highway, demolition of ARTO car at meerut
हाईवे पर हुए विवाद के बाद सिपाहियों को जबरन गाड़ी में बिठाते युवक - फोटो : अमर उजाला

पल्लवपुरम फेस वन के सामने आरोपियों ने ट्रक चला रहे सिपाही को पहले जबरन ट्रक से नीचे खींच लिया। इसके बाद दो सिपाहियों सूरजभान और रामकुमार को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। हालांकि कुछ दूर जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

भाजपाई पहुंचे 
पुलिस ने विक्रांत और विकास जैन को हिरासत में लिया तो कुछ भाजपा नेता उनकी सिफारिश के लिए थाने पहुंच गए। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें फटकार भी लगाई। 

एआरटीओ दिनेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी विक्रांत चौधरी व विकास जैन को गिरफ्तार कर लिया है। स्कार्पियो को कब्जे में लिया है। अन्य की तलाश जारी है। -पंकज सिंह, सीओ दौराला

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed