फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   solid waste anagement gags behind meerut city railway station in ranking

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट न होने से स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ा मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन

Fri, 04 Oct 2019 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
solid waste anagement gags behind meerut city railway station in ranking
सिटी स्टेशन मेरठ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। देश के 700 स्टेशनों पर किए गए स्वच्छता सर्वे में सिटी स्टेशन पिछले वर्ष के मुकाबले 77 स्थान नीचे खिसककर 166 वें स्थान पर पहुंच गया है। सिटी स्टेशन को चमकाने के लिए दिन-रात सफाई का प्रबंध किया गया।

विज्ञापन

 

इसके बाद भी सिटी स्टेशन फिसड्डी निकला। इस बार क्वालिटी काउंसिल ऑफ सर्वे ने ग्रीन स्कोरिंग भी जारी की। जिन मानकों पर ग्रीन स्कोरिंग में नंबर दिए गए, उन मानकों में से एक पर भी स्टेशन खरा नहीं उतरा।

विज्ञापन


सिटी स्टेशन पर एक माह में 15 टन कूड़ा निकलता है। एनजीटी ने सभी स्टेशनों पर कूड़े के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। यह व्यवस्था तो छोड़िए स्टेशन पर डंपिंग ग्राउंड के हालत भी ठीक नहीं हो सके। सर्वे के समय डंपिंग ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा था। इस कारण सर्वे में नंबर काट दिए गए। वहीं, सिटी स्टेशन पर एनर्जी मैनेजमेंट के लिए 250 केवीए का सोलर पैनल लगाया गया था। तीन माह बाद भी यह शुरू नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन स्कोरिंग में पिछड़ा सिटी स्टेशन

  • ग्रीन कवर एट स्टेशन - 2.3 /5
  • लिक्विड वाटर मैनेजमेंट - 10.67/ 25
  • सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट - 8/30
  • एनर्जी मैनेजमेंट - 12.5/30
  • आईएसओ और ग्रीन सर्टिफिकेशन - 0/10

हम कुछ तकनीक की व्यवस्था करने में पीछे रह गए। हालांकि, हमारी कोशिश अगले वर्ष के लिए होगी। हम आने वाले वर्ष में स्टेशन को आगे ले जा सकेंगे। - आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन, अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed