{"_id":"5f2482d18ebc3e637d41c2de","slug":"soldier-slapped-by-brother-of-bjp-leader-spared-police-station-meerut-news-mrt494081563","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को भाजपा नेता के भाई ने थप्पड़ मारा, थाने पर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को भाजपा नेता के भाई ने थप्पड़ मारा, थाने पर बखेड़ा
विज्ञापन

मेरठ/गंगानगर। भाजपा नेता के भाई ने चेकिंग कर रहे एक सिपाही को थप्पड़ मार दिया। पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता के भाई की जमकर धुनाई की। करीब तीन घंटे तक इंचौली थाने में हंगामा चला। बाद में माफीनामा लेकर थाने से भाजपा नेता के भाई को छोड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव के तिराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। खरदौनी निवासी सुमित को रोककर पुलिस ने पूछताछ की। सुमित का बड़ा भाई सचिन चौहान भाजपा के युवा मोर्चा का जिला मंत्री है। आरोप है कि पूछताछ पर सुमित ने रोब दिखाते हुए सिपाही चंद्रशेखर पांडे के साथ अभद्रता कर दी। सिपाही ने सुमित को चांटा मार दिया। पुलिस फोर्स के सामने सुमित ने भी सिपाही चंद्रशेखर को थप्पड़ मार दिया। पुलिसकर्मियों ने सुमित को पकड़ा और इंचौली थाने तक पीटते हुए लाए। पुलिस ने सुमित की जमकर धुनाई की। जानकारी मिलने पर भाजपा नेता सचिन चौहान कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। इंचौली थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर सीओ सदर देहात मौके पर पहुंचे। शाम साढ़े पांच बजे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांगकर समझौता कर लिया। सीओ सदर देहात ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से लंबी पूछताछ के बाद समझौता हो गया।
विधायक के फोन के बाद बैकफुट पर पुलिस
भाजपा नेता सचिन चौहान एक भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे हैं। पुलिस की पिटाई से सुमित खून से लथपथ हो गया था। सचिन ने विधायक को इसकी जानकारी दी। विधायक ने पुलिस को फोन किया तो वह बैकफुट पर आ गई। इसके बाद पुलिस ने सिपाही और भाजपा नेता के भाई के बीच समझौता कराया। अन्यथा सिपाही अड़ा हुआ था कि सुमित पर कार्रवाई होनी चाहिए। सिपाही ने खुद पुलिस अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया था लेकिन विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने सिपाही को मनाया और कोई कार्रवाई भी नहीं की।