फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sold to the woman in Panchayat, matter reached Lucknow, two accused sent to jail

पुलिस के सामने मल्लिका ने कहा- नहीं लगी थी बोली, अपनी मर्जी से रचाई थी शादी

Sat, 24 Mar 2018 11:27 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 24 Mar 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Sold to the woman in Panchayat, matter reached Lucknow, two accused sent to jail
मल्लिका और उसका पति मुकेश - फोटो : अमर उजाला

भरी सभा में महिला की बोली लगने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। हालांकि मल्लिका ने पुलिस के सामने इस बात से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा बोली नहीं लगी थी, मैंने अपनी मर्जी से शादी रचाई थी। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत शहर का है। सरूरपुर गांव में ईंट भट्ठे पर युवक की आत्महत्या के मामले में मृतक की पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर बयान दर्ज कराए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोनों युवकों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं महिला के भी न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


सरूरपुर में सूजरा रोड स्थित ईंट भट्ठे पर 16 मार्च को चार युवतियों की बोली लगाए जाने का आरोप था। अमरोहा के इमरतपुर गांव निवासी मजदूर मुकेश ने मल्लिका नाम की युवती से शादी की थी। आरोप है कि 20 मार्च को मोनू झगड़ा करके मल्लिका को अपने साथ ले गया था। जिसके बाद मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिता शंकर ने मोनू निवासी हलालपुर हाल सिंभालका हरियाणा व सोनू निवासी गुराना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी दावा किया था कि 22 हजार रुपये में बोली लगाकर युवती को खरीदा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात सोनू व मोनू को गौरीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को मल्लिका अपने रिश्तेदार मोनू के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह नागालैंड के दीमापुर गांव की रहने वाली है। पति की मौत के बाद तीन माह पूर्व वह अपने चाचा की लड़की अंजली शर्मा के साथ उसके ससुराल में आ गई थी। अंजली के पति मोनू ने 16 मार्च को सरूरपुर के ईंट भट्ठे पर मुकेश के साथ उसकी शादी कराई थी। उसकी कोई बोली नहीं लगाई गई थी। उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। 20 मार्च को मोनू के घर पर पार्टी थी। वह उसके साथ पार्टी में शामिल होने के लिए गई थी। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए है। वहीं इस मामले में दोनों आरोपी सोनू व मोनू को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पार्टी में जाने का मुकेश ने किया था विरोध

Sold to the woman in Panchayat, matter reached Lucknow, two accused sent to jail
दो आरोपियों को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

मोनू ने बताया कि 16 मार्च को ईंट भट्ठे पर दोनों की शादी कराई गई। शादी में उसने 11700 रुपये खर्च किए थे। 20 मार्च को उसके घर पर पार्टी थी। इसी के लिए वह मल्लिका को लेने भट्ठे पर गया था, लेकिन मुकेश उसे भेजने को तैयार नहीं था। इसको लेकर उनका झगड़ा भी हुआ था।

गर्भवती होने के चलते ससुर ने किया विरोध
पुलिस के अनुसार मुकेश की पत्नी मल्लिका पांच माह की गर्भवती थी। शादी के चार दिन बाद मुकेश के पिता को पता चला गया था कि मल्लिका गर्भवती है तो उसने उसे रखने से इंकार कर दिया था और मोनू को उसे ले जाने के लिए कहा। मोनू 20 मार्च को मल्लिका को लेने के लिए भट्टे पर गया तो मुकेश ने उसे भेजने से इंकार कर दिया था। इसको लेकर उनका झगड़ा भी हुआ था। मुकेश के पिता शंकर ने शादी में खर्च मोनू के 11700 रुपये भी लौटा दिए थे। इसके बाद मोनू महिला को लेकर डौचला अपनी रिश्तेदारी में चला गया था।

लखनऊ तक पहुंचा मामला
सरूरपुर ईंट भट्टे पर युवतियों की बोली लगने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। पुलिस अफसरों से मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है। पुलिस युवतियों की बोली लगने की बात पूरी तरह से नकार रही है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। महिला भी बरामद हो गई है। सभी तथ्यों पर जांच करने के बाद बोली लगने की बात पुलिस के सामने नहीं आई है। न्यायालय में महिला के बयान कराए जाएंगे। यदि बोली लगने का कोई तथ्य सामने आएगा तो उसकी जांच कराई जाएगी।

सुहाग चिह्न पहनकर कोतवाली पहुंची मल्लिका
भट्ठा मजदूर मुकेश द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसकी पत्नी मल्लिका के शामली निवासी युवक से 21 मार्च को तीसरी शादी रचा लिए जाने की जानकारी पुलिस तक पहुंची है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, पति की मौत के बावजूद सभी सुहाग चिह्न पहनकर मल्लिका कोतवाली पहुंची। वह मोनू की मां राकेश, पत्नी अंजली शर्मा के साथ कोतवाली में बयान दर्ज कराने पहुंची थी। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मल्लिका द्वारा तीसरी शादी करने मामला उनकी जानकारी में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed