फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   soil mining ongoing in lockdown, police arested four persons

लॉकडाउन में भी अवैध मिट्टी का खनन जारी, पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा

Thu, 21 May 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
soil mining ongoing in lockdown, police arested four persons
पुलिस द्वारा इन चारों का अवैध खनन में चालान किया गया। - फोटो : SARDANA
सरधना। खिर्वा नौआबाद के जंगल में मंगलवार रात पुलिस ने मिट्टी खनन करते छह लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्राली, एक बुलेट मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली। आरोप है कि पुलिस ने मिलीभगत कर खनन की जगह चार आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

खिर्वा नौआबाद के जंगल में मंगलवार रात एक खेत में जेसीबी द्वारा मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। किसानों के अनुसार पहले एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा, लेकिन ज्यादा लोगों को देख फोर्स बुलवा ली। इसके बाद पहुंची पुलिस ने एक जेसीबी, दो मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली और एक बुलेट बाइक के साथ छह लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने जेसीबी खराब होने की बात कहते हुए वहीं छोड़ दी, जबकि अन्य वाहनों को थाने ले आई। आरोपियों को हवालात में लाकर बंद कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों को खनन की जगह शांतिभंग में चालान कर दिया। इनमें प्रदीप पुत्र प्रमोद निवासी जेवरी कंकरखेडा, देवेंद्र, रामकुमार, पिंटू पुत्र घसीटा खिर्वा नोआबाद शामिल हैं। वहीं इस संबंध में सीओ पंकज सिंह से बात की गई तो उन्होने बताया कि मामला अब उनके संज्ञान में आया है, जांच कराई जाएगी। जबकि थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के नशे में युवक मारपीट कर रहे थे, जिनका शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed