कुएं में गिरी मिट्टी की ढांग: दबा किसान, पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जीती जिंदगी की जंग
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव शाहपुर निवासी किसान अनुज (37) पुत्र शीशपाल नौकर को साथ शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपने खेत पर गया था। वहां फेल हुई बोरिंग के कुएं से ईट निकाल रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के गांव शाहपुर में बोरिंग के कुएं से ईंट निकालने के दौरान ढांग गिरने से किसान दब गया। शोर मचा तो दर्जनों ग्रामीण उसे बचाने में जुट गए। इस दौरान बार-बार ढांग गिरने से किसान से जीवित निकलने की उम्मीदें क्षीण पड़ती रही थीं। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे किसान को ग्रामीणों ने सही सलामत निकाल लिया। लोगों ने किसान की जीवटता और हौसले को सलाम किया।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव शाहपुर निवासी किसान अनुज (37) पुत्र शीशपाल नौकर को साथ शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपने खेत पर गया था। वहां फेल हुई बोरिंग के कुएं से ईट निकाल रहा था। अनुज कुएं में नीचे की ओर था और नौकर। इसी दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से अनुज और उनका नौकर दब गए। नौकर ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने फावडे़ से मिट्टी हटाकर उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया।
यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी ने किए बड़े एलान: सरकार बनने पर ये होंगे विकास कार्य, दादा की कर्मभूमि पर चुनावी प्रचार का पहला चरण खत्म, तस्वीरें
ऊपर होने की वजह से नौकर को जल्दी बाहर निकाल लिया गया। लोग लगातार मिट्टी को हटा रहे थे। उन्होंने अनुज के धड़ तक मिट्टी को हटा दिया था। अचानक आसपास की मिट्टी दरकने एक ढांग और कुएं में गिर गई। इस बार अनुज के साथ मदद में लगे ग्रामीण सोनू और नरेंद्र भी दब गए। लोगों ने मिट्टी हटाकर किसी तरह सोनू और नरेंद्र को निकाला। इसके बाद मिट्टी हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई।
किसान को बचाव कार्य के दौरान मौके पर भीड़ बढ़ गई। दूसरी बार में ग्रामीणों ने अनुज की गर्दन तक मिट्टी को हटा लिया। तभी फिर से ढांग गिर गई और बचाव कार्य बाधित हो गया।
खोदाई के दौरान एक खेत से दूसरे खेत के बीच पड़ी प्लास्टिक की पाइप भी फट गई। इसकी वजह से कुएं में पानी जाने लगा तो किसान के बचने की उम्मीदें क्षीण होने लगी। ग्रामीणों ने किसी तरह पानी को रोका और दोबारा खोदाई शुरू कराई। पूरे घटनाक्रम के दौरान चार बार ढांग कुएं में गिरी, लेकिन ग्रामीणों ने अनुज को जिंदा बाहर निकाल लिया।