फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SOG breach of 30 police stations of the district

सभी 30 थानों की एसओजी भंग

Mon, 07 Oct 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
SOG breach of 30 police stations of the district
एएसपी और सीओ भी नहीं रखेंगे अपनी टीम
विज्ञापन

मेरठ। कुख्यात सरगना शरद गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद मेरठ क्राइम ब्रांच के पूर्व प्रभारी दरोगा जयवीर सिंह (वर्तमान में सहारनपुर में तैनाती) और मेरठ में तैनात सिपाही कामिल और विपिन भाटी पर कुख्यात से नजदीकी रखना सामने आने पर एसएसपी अजय साहनी ने रविवार को सभी थानों के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को भंग कर दिया है। तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई।

अब जिले में एक ही क्राइम ब्रांच की एसओजी विंग, एक स्वाट और सर्विलांस टीम होगी, जो एसएसपी के अधीन ही काम करेगी। थाना स्तर पर थाना प्रभारियों के चहेते सिपाही एसओजी के नाम पर लूट कर रहे थे और कहीं भी ड्यूटी नहीं कर रहे थे। अब उन सबको वर्दी पहननी पड़ेगी। नौचंदी, सदर बाजार, मेडिकल, परतापुर और कंकरखेड़ा थाने में एसओजी के नाम पर एक दर्जन से अधिक जो सिपाही मौज काट रहे थे, उनके चेहरे रविवार को उतरे हुए दिख रहे थे। इन सिपाहियों के साथ उतने ही मुखबिर इस काम में लगे थे। थाने की हवालात में किसी भी आरोपी को न रख कर थाने के पिछले हिस्से में ऊपर बने कमरे में रखा जाता था। वहीं से सारे लेनदेन होते थे। अधिकांश ऐसे सिपाहियों की शिकायत एसएसपी को मिली थी जो थाना प्रभारियों के साथ उसी थाने में पोस्टिंग कराते थे। साल 2016 में तत्कालीन एसएसपी जे. रविंदर गौड ने भी ऐसे ही 62 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed